Cheteshwar Pujara: भारतीय टेस्ट टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे चेतेश्वर पुजारा ने कुछ ही दिनों पहले टेस्ट क्रिकेट की मौजूदा बेस्ट 11 का ऐलान किया था और इसी कड़ी में अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के अपने बेस्ट खिलाड़ियों का भी ऐलान कर दिया है। हालांकि उन्होंने अपने खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे जैसे कई खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है।
चेतेश्वर पुजारा ने चुने अपने बेस्ट खिलाड़ी
दरअसल, चेतेश्वर पुजारा ने साल 2010 में इंडियन टेस्ट टीम की ओर से डेब्यू किया था और 2023 तक खेलते नजर आए। इस बीच उन्होंने कई खिलाड़ियों के साथ खेला और हाल ही में क्रिकइंफो पर अपने बेस्ट खिलाड़ियों की 11 बनाई। पुजारा ने इस बीच कुल 13 खिलाड़ियों का चयन किया और अपनी राय रखी। उनके खिलाड़ियों की सूची में क्रिकेट के भगवान से लेकर क्रिकेट के किंग तक नजर आए।
यह भी पढ़ें: साल 2014 के बाद एक बार फिर आईपीएल जैसी लीग में खेलते नजर आएंगे बेन स्टोक्स, इस टीम का बने हिस्सा
इन-इन खिलाड़ियों को पुजारा ने बताया बेस्ट
इंडिया के लिए टेस्ट में 7195 रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने बतौर ओपनर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को चुना। इसके बाद नंबर 3 पर खुद को रखा। वहीं उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को 4 और किंग विराट कोहली को 5 नंबर पर रखा।
पुजारा ने इन सभी के बाद वीवीएस लक्ष्मण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का चुनाव किया। यही नहीं उन्होंने 12वें व 13वें खिलाड़ी के तौर पर इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या को चुना।
उन्होंने क्रिकइंफो पर बात करते हुए बताया कि वो अपनी अल्टीमेट टीम इंडिया प्लेइंग 11 में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव कर सकते हैं और इशांत व हार्दिक को शामिल कर सकते हैं।
चेतेश्वर पुजारा के फेवरेट खिलाड़ियों की 11
राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
12वें व 13वें खिलाड़ी: इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या।