India vs West Indies Series: वेस्टइंडीज को फटाफट क्रिकेट में काफी खतरनाक टीम माना जाता है लेकिन इस टीम का रिकॉर्ड भारतीय सरजमीं पर बेहद शर्मनाक रहे हैं। इस समय वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा कर रही है और टी20आई सीरीज का निर्णायक मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।
हालांकि, फिलहाल बारिश की वजह से मैच रुका हुआ है और अगर ये मैच वर्षा के कारम रद्द होता तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त होगी। चलिए आपको बताते हैं कि वेस्टइंडीज ने भारत में अभी तक कितनी टी20 सीरीज जीती हैं।
भारत में वेस्टइंडीज की टीम जीरो
वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहली टी20 भिड़ंत साल 2009 में टी20 विश्व कप में हुई थी। इसके बाद वेस्टइंडीज ने 2011 में पहली बार भारतीय सरजमीं पर एक मैच की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें भारतीय टीम को जीत मिली।
𝙄.𝘾.𝙔.𝙈.𝙄 Eyes on the ball 👀 and accepted the reward 👍 Prince Yadav does it nicely 👌 Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5 #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/FeGNUG2NiM
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
इसके अलावा वेस्टइंडीज ने भारत में कुल 4 टी20 द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं, जिसमें चारों बार विंडीस को शिकस्त मिली है। हालांकि, अगर बेंगलुरु का मैच रद्द होता है तो यह टी20 इतिहास में पहला मौका होगा, जब वेस्टइंडीज की टीम भारत में कोई टी20 सीरीज ड्रॉ करवाने में कामयाब हुई है।
7–2 से भारत आगे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच ओवरऑल कुल 9 टी20 सीरीज खेली गई हैं और यह सभी सीरीज काफी रोमांचक थीं। इसमें 7 बार भारतीय टीम ने ट्रॉफी उठाई तो दो बार वेस्टइंडीज ने श्रृंखला को अपने नाम किया।
Back in the lead in the #INDvWI T20I series 💪 #TeamIndia clinch the 𝗪 in Indore to go 2️⃣-1️⃣ up ✅ Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn @mflone_ https://t.co/35WSM1eUtk
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
आपको बता दें कि, वेस्टइंडीज या अमेरिका में खेली गई सीरीज में कैरेबियन टीम ने सिर्फ 2 सीरीज जीती हैं जो उनका होम ग्राउंड है, जबकि उनके घर में भारत 3 सीरीज को अपने नाम कर चुका है। अब देखना होगा कि बेंगलुरु का मैच किसके पक्ष में जाता है।
शानदार रही 2026 की टी20 सीरीज
साल 2026 में वेस्टइंडीज का भारतीय दौरा काफी कमाल का रहा है। वनडे सीरीज में भले ही इस टीम को 2-1 की शिकस्त का सामना करना पड़ा, लेकिन अंतिम मैच में कैरेबियन टीम ने शानदार वापसी की। वहीं, टी20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का बेहतरीन फॉर्म जारी रहा।
Powerful and innovative 👌 🎥 𝙁𝙞𝙣𝙖𝙡 𝙛𝙡𝙤𝙪𝙧𝙞𝙨𝙝, ft. Arshdeep Singh and Prince Yadav 💥 Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @arshdeepsinghh https://t.co/Gy6y5nq2jU
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने बाजी मारी तो दूसरे में वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड रन चेज कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद तीसरे मैच में टीम इंडिया को फिर विजय मिली, लेकिन चौथे मुकाबले में 247 रन का विशाल लक्ष्य बनाकर 24 रन से मैच जीत लिया।
ये भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल के सपोर्ट में उतरे रविचंद्रन अश्विन, चयनकर्ताओं को सुनाई खरी-खोटी