Ashwin on Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान शुक्रवार को कर दिया था। चयनकर्ताओं ने वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों का चयन किया था लेकिन दोनों ही दल से यशस्वी जायसवाल का नाम गायब था, जो पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा थे।

वनडे स्क्वाड में यशस्वी को स्थान नहीं मिलने पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया और वीडियो के जरिए खूब खरी-खोटी सुनाई। अश्विन इस वीडियो में यशस्वी के सपोर्ट में बोलते नजर आ रहे हैं।

शुभमन की जगह यशस्वी को मौका- अश्विन

भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए भारतीय चयनकर्ताओं की रणनीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर शुभमन गिल को आखिरी दो मैचों के लिए आराम दिया गया है तो उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल को मौका क्यों नहीं दिया गया।

अश्विन ने तर्क दिया कि इस मैचों के जरिए जायसवाल को इंटरनेशनल स्तर पर बहुमूल्य गेम टाइम मिल सकता था और इसका फायदा आगामी टेस्ट सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए काफी अहम साबित होता।

अश्विन ने किया यशस्वी का सपोर्ट

रविचंद्रन अश्विन ने यशस्वी जायसवाल का सपोर्ट करते हुए कहा, ‘’अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं तो यशस्वी को उनकी जगह मौका मिलना चाहिए था। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्म है, क्योंकि इससे उनके आत्मविश्वास को नुकसान होगा। जिस तरह से यशस्वी रन बना रहे हैं वह यकीनन एक रन मशीन खिलाड़ी हैं। अगर उनका आत्मविश्वास में गिरावट आती है तो टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें जहां संभव हो वहां चांस दें। लेकिन उन्हें बिल्कुल भी चांस नहीं मिल रहे हैं और यह बेहद गलत है।''

लंबे समय से नहीं खेली वनडे सीरीज

यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने नाबाद 110 रन की शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, यशस्वी वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज का भी हिस्सा था लेकिन पूरे श्रृंखला के दौरान वह सिर्फ बेंच पर ही नजर आए थे।

अब तक यह युवा सलामी बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए 6 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होेंने 71.25 औसत और 97.60 के स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए थे। इस दौरान यशस्वी के बल्ले से 2 शतकीय पारी निकली है।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में 15 बॉल फॉर्मूला के साथ उतरेंगे संजू सैमसन! आंकड़े देख उड़े वेस्टइंडीज के होश