Ind vs WI Toss: इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को पांच टी20 मैच की सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज फिलहाल दो-दो की बराबरी पर है और यह मैच जीतने वाली सीरीज चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम करेगी।
भारतीय टीम ने इस मैच के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है तो मयंक यादव बाहर हो चुके हैं। बारिश के कारण इस मैच में एक टीम को सिर्फ 9 ओवर खेलने को मिलेंगे और 2.4 ओवर का पावरप्ले होगा।
भुवनेश्वर-शिवम की एंट्री
टॉस के समय भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि इस मैच में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतर रही है। टीम में मयंक यादव के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है। वह चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
Here's a look at #TeamIndia's Playing XI for the series decider! 🙌 𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲: Nitish Kumar Reddy was not available for selection in the fifth T20I against West Indies due to illness. Match updates ▶️ https://t.co/hpGnrNyZVS #INDvWI | @mflone_ https://t.co/iy5XLSGiSt
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को ड्रॉप कर दिया गया है और उनके स्थान पर शिवम दुबे की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। दुबे को उनकी हार्ड पावर हिटिंग के कारण अंतिम एकदाश में चुना गया है।
हम पहले फील्डिंग करना चाहते थे- श्रेयस अय्यर
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ''हम पहले फील्डिंग करना चाहते थे। बारिश को देखते हुए, गेम की उम्मीद नहीं थी। लेकिन हां, यहां जिस तरह का ड्रेनेज सिस्टम है, वह जबरदस्त है। और विकेट की बात करें तो, यह काफी अच्छा लग रहा है। हमें बस अपने अप्रोच में अग्रेसिव होना होगा और यह देखना होगा कि हम टॉप-नॉच एटीट्यूड में रहें, प्रेशर में ज्यादा न दबें, या, आप जानते हैं, वे भी कमाल का क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम पीछे हट जाएंगे। यह जरूरी है कि हम अपना बेस्ट दें और यह देखें कि हम गेम पर कब्जा कर लें।''
वेस्टइंडीज ने चुनी गेंदबाजी
सीरीज डिसाइडर मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने टॉस के समय कहा,
‘’हां हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं और यह फैसला बारिश की वजह से है। थोड़ी और नमी होने की उम्मीद है। लेकिन हां, यह एक अच्छी पिच है, और हम बस खुद को चेज करने का सबसे अच्छा मौका देना चाहते हैं।’’
9 ओवर के खेल पर शाई ने कहा, ‘’मुझे लगता है कि यह सही है। अगर मैं हां कहूँ, तो आप भी यही कहेंगे। नहीं, हमारे पास बहुत सारे बैट्समैन होते हैं, खासकर डीप में। लेकिन हमें बॉल से शुरुआत करनी होगी। अभी हमारा मेन फोकस यही है।’’
भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): शाई होप (विकेट कीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
ये भी पढ़ें- ‘आपको मिस करते हैं...’ पांचवें टी20 से पहले संजू सैमसन ने युजवेंद्र चहल की ली मजेदार चुटकी, वायरल हुआ अंदाज!