Sanju Samson: शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच खेला जाना है लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से विलंब हो रहा है। मैच से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से मिले आत्मविश्वास ने उन्हें अपने खेल को बेहतर ढंग से समझने में मदद की है।
उन्होंने कहा कि अब वह मैदान पर टिके रहना चाहते हैं और निडर क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं। सैमसन इस साल के टी20 वर्ल्ड कप जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे, और हालांकि हाल के दिनों में उनका फॉर्म ऊपर-नीचे होता रहा है, लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट में बनाए रखा है।
कभी-कभी आप रन नहीं बना पाते हैं-संजू सैमसन
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शनिवार को पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल से बात करते हुए कहा, "कभी-कभी आप रन बनाते हैं, और कभी-कभी नहीं। इसलिए, मैं इसे समझने की कोशिश करता हूं, मैदान पर रहता हूं, और निडर क्रिकेट खेलना जारी रखता हूं।’’ जब पूछा गया कि जब बारिश रुकने का नाम नहीं लेती, तो खिलाड़ी के मन में क्या चलता है, तो सैमसन ने चहल के लिए एक हल्का-फुल्का मैसेज दिया।
Royals reunion! Yuzvendra Chahal and Sanju Samson share smiles during the rain break in Bengaluru! 🇮🇳😍📸 #INDvWI #T20Is #Bengaluru #Sportskeeda https://t.co/REVk1BqceG
— Sportskeeda (@Sportskeeda) October 17, 2026
"हम ड्रेसिंग रूम में आप (चहल) जैसे किसी को मिस कर रहे हैं! कोई ऐसा जो माहौल को हल्का-फुल्का रख सके। जब बारिश हो रही हो, तो उस समय क्रिकेट के बारे में ज्यादा सोचने का कोई मतलब नहीं है। (रवि) बिश्नोई और अर्शदीप (सिंह) खुद को बिजी रखते हैं, इसलिए आपको पता है कि ड्रेसिंग रूम में चीजें कैसी होती हैं।"
तैयारी करने का अधिक मौका नहीं मिलता- संजू सैमसन
भारत के लिए टी20 प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे संजू सैमसन अपने अभ्यास को लेकर बातचीत में बताया,
"सच कहूं तो, आजकल जिस तरह का शेड्यूल बना हुआ है, उसमें आपको प्रैक्टिस या तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता। यहीं पर आपका अनुभव काम आता है। आप एक अच्छे मेंटल स्पेस में रहने की कोशिश करते हैं और जो भी समय मिलता है, उसका पूरा फायदा उठाते हैं। हमारे पास बैटिंग प्रैक्टिस के लिए सिर्फ एक दिन है। हम 20 तारीख को वहां पहुंचेंगे, 21 तारीख को प्रैक्टिस करेंगे, और 22 तारीख को मैच खेलेंगे। इसलिए, हम यहां जो अच्छी चीजें की हैं, उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।’’
🔴NO TIME TO PREPARE, JUST PLAY - SANJU UNHAPPY ON BCCI HECTIC SCHEDULE 🤦 🎙️: Sanju Samson says that nowadays, the busy cricket schedule leaves very little time for practice & preparation. - India will arrive on the 20th, practise on the 21st and play on the 22nd. With changing weather and pitch conditions in NZ, players have to rely on their experience, adapt quickly & make the most of the limited practice time.
— Sam (@cricsam02) October 17, 2026
संजू सैमसन ने यह बात न्यूजीलैंड को लेकर कही थी, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी और इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुल पांच टी20 मैच खेले जाएंगे।
हम दो या तीन बॉल खेलेंगे- संजू
न्यूजीलैंड दौरे के लिए संजू सैमसन अभी से खुद को मानसिक तौर पर तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं और इसको लेकर उन्होंने कहा, "वहां के हालात में एडजस्ट होने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए हम उन्हें समझने के लिए दो या तीन बॉल लेंगे। हम अनुभव से सीखी हुई बातों को फॉलो करेंगे और हालात का ध्यान रखते हुए खेलेंगे।"
आपको बता दें कि, यह सीरीज संजू सैमसन के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी फिलहाल बेंच पर बैठे हैं और अगर उनके बल्ले से रन नहीं निकलते हैं तो टीम मैनेजमेंट उन्हें बेंच पर बैठाकर वैभव को प्लेइंग इलेवन में चांस दे सकता है।
ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के पास इतिहास रचने का मौका, नहीं जीती एक भी सीरीज, जानें ओवरऑल में किसका पलड़ा भारी