Team India: इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से लगातार खेलते रह पाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता। कुछ खराब प्रदर्शन, कुछ इंजरी और कुछ अन्य कारणों के चलते टीम से दूर हो जाते हैं।

आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम भी एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि 4 सालों से इंडियन टीम से बाहर है और अब उसने इंग्लैंड में खेलने का फैसला किया है। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका किंग विराट कोहली से ख़ास नाता है। ऐसे में आइए उसके बारे में जान लेते हैं।

इस खिलाड़ी को 4 साल से नहीं मिला Team India में मौका

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली के करीबी दोस्तों में से एक मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) हैं। मयंक अग्रवाल साल 2018 से 2022 तक भारतीय टीम की ओर से लगातार खेलते दिखाई दिए।

लेकिन उसके बाद से बाहर चल रहे हैं। 4 सालों से उन्होंने इंडिया के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है और वो आगे भी शायद खेलते दिखाई नहीं दे सकेंगे। इस वजह से अब उन्होंने भारत से बाहर अपॉर्चुनिटी की तलाश शुरू कर दी है और वो इंग्लैंड में खेलते दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में फेल बाबर आजम, छीनी जाएगी कप्तानी!

इंग्लैंड में खेलते नजर आएंगे मयंक अग्रवाल

मालूम हो कि मयंक अग्रवाल 4 मैचों के लिए डरहम से जुड़े हैं। यानी वो हमें इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में खेलते दिखाई देने वाले हैं। एक समय पर भारतीय टेस्ट टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से रहे मयंक अग्रवाल ने डरहम के साथ एक शॉर्ट-टर्म डील साइन की है, जिससे वह सीजन के आखिरी चार काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। मयंक अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर से नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ खेलते दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि वहां पर उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।

कुछ ऐसे हैं मयंक अग्रवाल के फर्स्ट क्लास आंकड़े

मयंक अग्रवाल ने साल 2013 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और तब से अब तक 124 मैचों की 210 पारियों में उन्होंने 8929 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 43.98 की औसत और 59.13 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 304* रन है। उनके बल्ले से 21 शतक और 48 अर्धशतक आए हैं।

सिर्फ टेस्ट की बात करें तो उन्होंने 21 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 1488 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 243 के बेस्ट स्कोर के साथ 4 शतक और 6 अर्धशतक आए हैं। उनका औसत 41.33 और स्ट्राइक रेट 53.48 का है।

यह भी पढ़ें: वैभव के बाद तिलक वर्मा ने किया गेंदबाजों को फुस्स, दलीप ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल मैच में जड़ा दमदार शतक