Tilak Varma 100 in Duleep Trophy 2026 Semi-Finals: दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैचों में कई खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन देखने मिल रहा है। इंडियन टीम के कई स्टार खिलाड़ी इसमें कमाल की बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहले वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की कुटाई की ओर अब तिलक वर्मा ने भी दमदार अंदाज में बल्लेबाजी कर गेंदबाजों को फुस्स कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी के बाद गरजा Tilak Varma का बल्ला

बता दें कि दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले मैच में रजत पाटीदार की टीम सेंट्रल जोन के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने गेंदबाजों को मैदान के सभी कोने में भेजा। उनके बल्ले से 81 गेंदों में 7 चौके और 7 ही छक्कों की मदद से 92 रन आए। उन्होंने इस बीच 113.58 के दमदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

इसी कड़ी में अब सेमीफाइनल 2 में कन्हैया वधावन की नॉर्थ जोन के खिलाफ साउथ जोन की ओर से तिलक वर्मा ने दमदार शतक जड़ दिया है। तिलक ने नंबर 4 पर आने के बाद पारी को एक छोर से संभाले रखा और शतक जड़ा, जोकि उनके फर्स्ट क्लास करियर का आठवां शतक है।

यह भी पढ़ें: Women's Asia Cup Winners: 2004 से अब तक इन टीमों के सिर सजा एशिया का ताज, देखें फुल लिस्ट

219 गेंदों में जड़ा शतक

23 वर्षीय तिलक वर्मा ने 219 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनके बल्ले से इस बीच 6 चौके आए। अभी वो क्रीज पर डंटे हुए हैं और टीम को आगे लेकर जा रहे हैं। अब देखना होगा कि उनकी टीम कितने रन बना सकेगी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 225 गेंदों में 106 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 7 चौके आए हैं और उनकी टीम इस मैच में 94 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना चुकी है। तिलक के साथ दूसरी छोर पर कवुरी सैतेजा 7 गेंदों में बिना खाता खोले बैठे हुए हैं। उनकी टीम इस मैच में 90 रनों की लीड ले चुकी है।

दोनों कर रहे हैं टीम को लीड

आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन दोनों ही खिलाड़ी टीम को लीड कर रहे है और लीड करते हुए दोनों ने बल्ले से आतंक मचाया है। वैभव ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं। वहीं तिलक वर्मा साउथ जोन को लीड कर रहे हैं। ज्ञात हो कि वैभव पहली पारी के दौरान ईस्ट जोन की कप्तानी भी करते दिखाई दिए थे। चूंकि कप्तान ईशान किशन इंजर्ड हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, विकटों के मामले में किया टॉप, होगी टीम इंडिया में वापसी?