Babar Azam, ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी उम्मीदों के साथ बाबर आजम को एक बार फिर पाकिस्तान टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है। पाक बोर्ड को उम्मीद है कि वो टीम को ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। हालांकि ऐसा होगा इसकी उम्मीद कम है। चूंकि वो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और ऐसा ही जारी रहा तो बोर्ड उन्हें कप्तान पद से हटा सकती है।

ENG vs PAK टेस्ट में फ्लॉप हुए Babar Azam

बता दें कि इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड का दौरा कर रही है और वहां पर इंग्लिश टीम के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले ही PCB ने बाबर आजम को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया था। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन पहले जैसा ही है।

इस समय पाकिस्तान टीम सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है और ऐसा लग रहा है कि वो 3-0 से सीरीज हारकर घर लौटेगी। सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजों का फ्लॉप होना है। अब तक 2 टेस्ट की एक भी पारी में टीम 200 रन का आंकड़ा भी नहीं टच कर सकी है। कप्तान बाबर आजम भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और अगर उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं आया तो PCB बड़ा फैसला ले सकती है।

यह भी पढ़ें: वैभव के बाद तिलक वर्मा ने किया गेंदबाजों को फुस्स, दलीप ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल मैच में जड़ा दमदार शतक

साल 2022 में जड़ा था अंतिम शतक

इंग्लैंड टीम के खिलाफ इंजरी के चलते बाबर आजम पहले टेस्ट मैच में खेलते नजर नहीं आए थे और दूसरे टेस्ट मैच में उनके बल्ले से दो पारियों में महज 14 रन आए। उन्होंने पहली पारी में 8 और दूसरी में 6 रन बनाए। उनके बल्ले से आखिरी अर्धशतक हाल ही में वेस्टइंडीज़ टीम के खिलाफ सीरीज में आया था। लेकिन शतक की बात करें तो वो 2022 में आया था।

साल 2022 के अंत में उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। तब से अब तक वो एक भी शतक नहीं जड़ सके हैं और आगे कब तक शतक नहीं जड़ सकेंगे इसकी कोई गांरटी नहीं है।

बाबर आजम से छीनी जा सकती है टेस्ट कप्तानी

मालूम हो कि बाबर आजम को पाकिस्तान टेस्ट टीम का कप्तान पहली बार 10 नवंबर 2020 को बनाया गया था, जिसके बाद उन्होंने खुद नवंबर 2023 में कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि हाल में 5 जुलाई 2026 को उन्हें फिर से पाकिस्तान टेस्ट टीम का कप्तान अपॉइंट कर दिया गया। लेकिन अगर वो इंग्लैंड के बाद एक से दो और सीरीज हार गए तो बोर्ड उन्हें कप्तान पद से हटा सकती है।

अब तक 23 टेस्ट मैचों में उन्होंने कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आजम की कप्तानी में पाक टीम के 4 मैच ड्रॉ भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें:धोनी-विराट या रोहित कौन है सबसे बेस्ट कप्तान?, सूर्यकुमार यादव ने दिया जवाब