Babar Azam Viral Video: पूर्व कप्तान बाबर आजम अपनी खराब बल्लेबाजी के चलते आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं। पाकिस्तान में इस समय त्रिकोणीय श्रृंखला खेली जा रही है, जिसका दूसरा मैच मंगलवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेला जा रहा है।

इस मैच में पूर्व कप्तान बाबर आजम नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे थे, लेकिन वह 52 गेंदों पर केवल 34 रन बनाकर पार्ट टाइम स्पिनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और प्रशंसक उनको जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

स्पिनर की गेंद पर हुए बोल्ड

ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बैटिंग का न्योता दिया था। मैन इन ग्रीन की ओर से ओपनिंग करने आए फखर जमान पारी की पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इसके बाद नंबर तीन पर बाबर आजम को भेजा गया और उम्मीद थी कि वह न सिर्फ तेजी से रन बनाएंगे, बल्कि विकेट की पतझड़ को भी रोकेंगे।

हालांकि, बाहर शुरुआत में अच्छे लग रहे थे और संयम से बल्लेबाजी कर रहे थे। लग रहा था कि वह बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन 15वें ओवर में पार्ट टाइम स्पिनर विल जैक्स ने बाबर की गिल्लियां बिखर दीं।

65 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पारी का 15वां ओवर डालने के लिए ऑफ स्पिनर विल जैक्स को बुलाया था। लग रहा था कि बाबर आजम इस ओवर में कम से कम दो से तीन बाउंड्री हासिल कर लेंगे, लेकिन विल जैक्स की सरप्राइज गेंद ने सभी को भौंचक्का कर दिया।

जैक्स ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद बैक ऑफ लेंथ डाली थी, जो स्किड करते हुए बाबर के लाइन के पार लूज क्लिप के निशाने पर उनके ऑफ स्टंप पर जा टकराई। बाबर ने इस गेंद को बैकफुट पर खेलने की कोशिश की लेकिन स्पिन ने तेजी से टर्न लिया और बाबर क्लीन बोल्ड हो गए।

300 के पार पहुंचा पाकिस्तान

बाबर आजम जब आउट हुए तो उस समय पाकिस्तान का स्कोर 14.2 ओवर में 59 रन पर 3 विकेट थे और लग रहा था कि वह इस मैच में 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

लेकिन सलमान अली आगा की 74 गेंदों पर 79 रन की तेज तर्रार पारी और अराफत मिन्हास की 58 बॉल पर 59 रन के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तानी टीम 50 ओवर में 302/9 के सम्मानक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

हालांकि, टीम को 300 तक पहुंचाने में फहीम अशरफ की 26 गेंदों पर 39 और कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की 5 गेंदों पर नाबाद 10 रन की पारी का भी काफी अहम रोल रहा था।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में अनदेखी पर छलका मोहम्मद शमी का दर्द, वापसी को लेकर कही बड़ी बात