Ishan Kishan 200, Duleep Trophy Final: चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में इस समय दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है और इस मैच में ईशान किशन एक अलग ही रूप में दिखाई दे रहे हैं। वो बल्ले से रनों की बारिश कर रहे हैं और बड़े ही आसानी के साथ साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने दमदार दोहरा शतक जड़ दिया है। ऐसे में आइए उनकी इस पारी के बारे में विस्तार के बात कर लेते हैं।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में Ishan Kishan ने जड़ा दोहरा शतक

बता दें कि इस समय चेपॉक में ईशान किशन की टीम ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है और उसने बड़े ही आसानी के साथ पहली पारी में 550 रनों का आंकड़ा पार कर दिया है।

साउथ जोन के खिलाफ ईशान किशन एक कप्तानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने फाइनल के पहले दिन (6 सितंबर) 122 गेंदों में 13 चौके व 1 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। अब दूसरे दिन भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया है।

ईशान ने 204 गेंदों (19 x 4, 1 x 6) में 150 रन और 270 गेंदों (26 x 4, 2 x 6) में अपना दोहरा शतक पूरा किया। अब अभी भी मैदान पर हैं और अगर चाहें तो अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 273 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का वो महा-रिकॉर्ड जिसे तोड़ना टीम इंडिया के लिए नामुमकिन, विराट कोहली ने भी मान ली हार

ईशान के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद

दरअसल, मैच के दौरान साउथ जोन के मीडियम-पेसर एमडी निधीश ने ईशान किशन को एक शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे वो सही से जज नहीं कर सके और गेंद सीधे उनके प्राइवेट पार्ट पर जा लगी। इसके बाद वो काफी दर्द में दिखाई दिए। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी टीम को एक ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेहनत जारी रखी और अंत में दोहरा शतक जड़ दिया।

टीम जीत सकती है दलीप ट्रॉफी का फाइनल

बताते चलें कि ईस्ट जोन 13 सालों बाद दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है और वो अब ईशान किशन की कप्तानी में ट्रॉफी भी जीत सकती है। ईशान ने फाइनल में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 550 रन के पार पहुंचा दिया है। अब ईस्ट जोन की कोशिश रहेगी कि वो कैसे भी साउथ जोन को जल्दी रोक सके। चूंकि अगर फिर ये मैच ड्रॉ भी होता है तो पहली पारी के बढ़त के चलते ईस्ट जोन चैंपियन बन सकती है।

इस टीम की ओर से पहली पारी में ईशान किशन के अलावा कुमार कुशाग्र ने 101, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72, वैभव सूर्यवंशी ने 44, शिखर मोहन ने 85 रन बनाकर अपना योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद टीम इंडिया में कमबैक कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, लिस्ट में ईशान किशन का नाम भी शामिल