टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
2008 जयपुर ब्लास्ट केस: SC ने मोहम्मद सरवर आजमी की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी IRCTC मामले में लालू परिवार पर 10 सितंबर को आएगा फैसला मणिपुर में 2 गुटों के बीच गोलीबारी के बाद प्राइमरी स्कूल में लगाई आग बिहार में गंगा के जलस्तर ने तोड़े रिकॉर्ड,12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर हाई-लेवल मीटिंग बुलाई दिल्ली HC ने स्वतंत्र भारद्वाज की हेबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई की सहमति जताई बंगालः TMC सांसद नदीमुल हक के 7 ठिकानों पर ED की रेड 'कानून-व्यवस्था ठीक होगी तभी विकास होगा', CM विजय का बड़ा बयान अंकित बलियान हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता भोला सहापुरिया पर 1 लाख का इनाम 'कानून-व्यवस्था ठीक होगी तभी विकास होगा', CM विजय का पुलिस को लेकर बड़ा बयान
खेल

दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद टीम इंडिया में कमबैक कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, लिस्ट में ईशान किशन का नाम भी शामिल

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच कई खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में उनकी वापसी का रास्ता बन सकता है।

दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद टीम इंडिया में कमबैक कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, लिस्ट में ईशान किशन का नाम भी शामिल
Duleep Trophy 2026 final

Team India: इस समय चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है और यह मैच कई खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में उनकी वापसी का रास्ता बन सकता है। यानी इंडिया की आगामी टेस्ट सीरीज में इस मैच में खेलते दिखाई दे रहे 3 खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है।

नवंबर में होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ नवंबर 2026 में उसके घर पर खेलनी है। यह टेस्ट सीरीज इंडियन टीम के लिए काफी अहम होने वाली है। चूंकि इंडिया को लास्ट टाइम कीवी टीम के साथ हुए टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना होगा कि इस बार इंडिया जीत दर्ज कर सकेगी या नहीं।

ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं कमबैक

ईशान किशन (Ishan Kishan)

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने साल 2023 में इंडिया के लिए 2 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 3 पारियों में 78 रन बनाए थे। लेकिन उसके बाद से उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि अब वो वापसी कर सकते हैं। चूंकि लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में भी उन्होंने दमदार पारी खेली और दोहरा शतक पूरा किया।

यह भी पढ़ें:सचिन तेंदुलकर का वो महा-रिकॉर्ड जिसे तोड़ना टीम इंडिया के लिए नामुमकिन, विराट कोहली ने भी मान ली हार

अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran)

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8500 से ज्यादा रन बनाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन एक समय पर इंडियन स्क्वाड का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें कभी डेब्यू का मौका नहीं मिला और बिना डेब्यू के ड्रॉप कर दिया गया। मगर दलीप ट्रॉफी में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है और डोमेस्टिक में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कमबैक का चांस मिल सकता है और वो डेब्यू भी कर सकते हैं।

मुकेश कुमार (Mukesh Kumar)

बिहार के 32 वर्षीय मुकेश कुमार डोमेस्टिक में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें एक बार फिर वापसी का चांस मिल सकता है। मुकेश ने इंडिया के लिए साल 2023 में टेस्ट डेब्यू किया और 2024 में आखिरी बार खेलते नजर आए। उनके नाम 3 टेस्ट में सिर्फ 7 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है और वो दलीप ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इस बार साउथ अफ्रीका ने नहीं किया चोक, जिम्बाब्वे को हराकर जीता फाइनल

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो