भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन (Varun Aaron) ने इन दिनों यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में ग्लासगो कॉस्मिक फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच का रोल निभा रहे हैं और इसी बीच उन्होंने सभी प्रारूपों के लिए ब्लाइंड रैंकिंग (बिना पहले से जाने अगले विकल्प का क्रम चुनना) के तहत अपने टॉप 5 गेंदबाजों की सूची तैयारी की, जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह को नंबर 1 पर रखा वहीं मिचेल स्टार्क को चौथे स्थान पर।
वरुण आरोन ने चुने टॉप 5 बॉलर्स
ETPL लीग के दौरान वरुण आरोन ने टॉप 5 बॉलर्स का चयन किया। उन्होंने ब्लाइंड रैंकिंग के जरिए गेंदबाजों का चयन किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, कगिसो रबाडा, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और खुद को रैंक किया। इस उन्होंने जसप्रीत बुमराह को नंबर 1, कगिसो रबाडा को 2, पैट कमिंस को 3, मिचेल स्टार्क को 4 और खुद को पांचवें स्थान पर रखा। उनकी रैंकिंग को देख फैंस अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। अधिकतर फैंस उनकी रैंकिंग से खुश हैं। चूंकि उन्होंने बुमराह को पहले स्थान पर रखा है।
कुछ ऐसे हैं सभी गेंदबाजों के आंकड़े
वरुण आरोन को इंडियन टीम की ओर से एक लम्बे समय तक खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन उनकी लिस्ट में शामिल सभी गेंदबाज एक लम्बे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते नजर आ रहे हैं। बुमराह ने अब तक 238 मैचों की 281 पारियों में कुल 506 विकेट चटकाए हैं।
वहीं कगिसो रबाडा के नाम 258 इंटरनेशनल मैचों की 317 पारियों में 591 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। पैट कमिंस की बात करें तो उनके नाम 221 मैचों की 284 पारियों में 531 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। मिचेल स्टार्क ने भी अब तक तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 302 मैचों की 401 पारियों में 771 विकेट चटकाए हैं। वरुण की बात करें तो उन्होंने केवल इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेले। उन्हें 9 वनडे और 9 ही टेस्ट मैच में सिरकत करने का मौका मिला। इस बीच उन्होंने कुल 29 विकेट चटकाए।
वरुण आरोन की टॉप 5 बॉलर्स की ब्लाइंड रैंकिंग
- जसप्रीत बुमराह
- कगिसो रबाडा
- पैट कमिंस
- मिचेल स्टार्क
- वरुण आरोन।