Rohit Sharma and Virat Kohli, 2027 World Cup: मौजूदा जानकारी के अनुसार 2027 का वनडे वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलने वाला है। इस बार का वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और नामीबिया की मेजबानी में होने जा रहा है और वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से कई क्रिकेटर संन्यास का ऐलान कर देंगे। हालांकि अपने इस आर्टिकल के जरिए हम केवल इंडिया के ही कुछ चुनिंदा क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

ये 4 खिलाड़ी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

विराट कोहली (Virat Kohli)

2027 वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही जो 4 खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं उनमें सबसे पहला नाम विराट कोहली का है। क्रिकेट के किंग विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही उससे संन्यास का ऐलान कर दिया था और 2025 में उन्होंने टेस्ट को भी अलविदा कह दिया। इसी कड़ी में अब 2027 वर्ल्ड कप के बाद वो वनडे को भी अलविदा कह सकते हैं। वैसे भी उनकी उम्र उस समय 38 साल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: BCCI सचिव ने कर दिया फाइनल फैसला, जानें Rohit Sharma 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारतीय क्रिकेट टीम को बैक टू बैक दो आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इंडिया के सबसे बेहतरीन कप्तान और खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही अपना इंटरनेशनल क्रिकेट भी समाप्त कर लेंगे, क्योंकि बहुत अधिक उम्र होने के बाद उन्हें आगे खेलने का और मौका नहीं मिल सकेगा। इस समय उनकी उम्र 39 साल है।

साथ ही वो अब अन्य खिलाड़ियों के जगह खुद को फिट करने की कोशिश करते दिखाई नहीं देंगे। हालांकि अगर चीजें उनके खिलाफ रहीं तो उन्हें 2027 वर्ल्ड कप से पहले भी संन्यास का ऐलान करना पड़ सकता है।

मोहम्मद शमी (Mohammad Shami)

2023 वनडे वर्ल्ड कप के सबसे बड़े हीरो में से एक मोहम्मद शमी का भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद खेल पाना पूरी तरह से इंपॉसिबल लग रहा है। वो वैसे भी इंडिया के लिए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एक भी मैच नहीं खेले हैं। उन्हें उम्मीद है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें वापसी का एक चांस मिल सकता है। लेकिन अगर उन्हें चांस नहीं मिला तो वह संन्यास का ऐलान कर देंगे और अगर चांस मिलता है तो भी 2027 का वर्ल्ड कप खेल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की उम्र (37 साल) काफी अधिक हो गई है और इंडिया अब उनसे मूव ऑन करना चाहती है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के साथ ही उन्होंने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और अब वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे को भी अलविदा कह सकते हैं। लास्ट कुछ समय से वैसे भी मैनेजमेंट उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को आजमा रही है।

यह भी पढ़ें: राहुल-पंत समेत ये 4 भारतीय शामिल, आकाश चोपड़ा ने चुनी टेस्ट की मौजूदा बेस्ट 11