टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
Air India Pilot पर गिरी गाज, AAIB रिपोर्ट के बाद नौकरी से बर्खास्त; टर्बुलेंस केस में ड्रग टेस्ट का मामला मणिपुर और असम में ड्रग्स पर बड़ा एक्शन, 82 करोड़ रुपये से ज्यादा का नशा बरामद; 6 गिरफ्तार जंतर-मंतर विवाद: चंद्रशेखर आजाद का 72 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े कदम की चेतावनी कोलकाता में बड़ा हादसा, श्यामपुकुर इलाके में इमारत गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर सोनिया गांधी की बुक बिऑन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव को हार्पर कॉलिन्स इंडिया पब्लिश करेगी निशु आजाद के साथ यूथ कांग्रेस-लीगल सेल टीम पहुंचेगी थाने, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद इंडिगो विमान पोल से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित
खेल

Most Runs in T20 World Cup: विराट-रोहित के अलावा इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए हैं टी20 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम उन्हीं में से 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Most Runs in T20 World Cup: विराट-रोहित के अलावा इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए हैं टी20 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
Most Runs in T20 World Cup, Virat and Rohit

Most Runs in T20 World Cup, Virat and Rohit: साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई और तब से अब तक इसके कुल 10 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस दौरान कई बल्लेबाजों ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है और आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम उन्हीं में से 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। तो आइए बिना किसी देरी उन सभी खिलाड़ियों की चर्चा कर लेते हैं।

T20 World Cup में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

डेविड वॉर्नर (David Warner)

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 41 मैचों की 41 पारियों में 984 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस बीच 25.89 की औसत और 134.24 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 89* रन रहा है और उन्होंने कुल 8 अर्धशतक जड़े हैं।

महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene)

पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 31 मैचों की 31 पारियों में 39.07 के औसत व 134.74 के स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस बीच 100 के बेस्ट स्कोर के साथ 1 शतक व 6 अर्धशतक आए हैं।

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे ये चार खिलाड़ी! लिस्ट में रोहित-विराट का नाम भी शामिल

जोस बटलर (Jos Buttler)

इंग्लैंड को 2022 टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले जोस बटलर ने 43 टी20 वर्ल्ड कप मैचों की 42 पारियों में कुल 1100 रन बना रखे हैं और वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 101 रन रहा है और उन्होंने इस बीच 1 शतक व 5 अर्धशतक जड़ा है। बटलर का औसत 34.37 और स्ट्राइक रेट 144.16 का है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

इंडियन क्रिकेट टीम के लीजेंड रोहित शर्मा के नाम 47 टी20 वर्ल्ड कप मैचों की 44 पारियों में कुल 1220 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 12 अर्धशतक जड़ रखे हैं। उनका बेस्ट स्कोर इस बीच 92 रन रहा है। उन्होंने न सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर बल्कि कप्तान के तौर पर भी कमाल कर रखा है।

विराट कोहली (Virat Kohli)

क्रिकेट के किंग विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस बीच 35 मैचों की 33 पारियों में कुल 1292 रन बना रखे हैं। उनका बेस्ट स्कोर 89* का रहा है और उन्होंने 58.72 की औसत व 128.81 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कोहली ने इस बीच 15 अर्धशतक जड़े हैं।

यह भी पढ़ें: BCCI ने किया बड़ा ऐलान, पहली बार जापान के खिलाफ T20I मैच खेलेगी टीम इंडिया

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो