15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इंडियन क्रिकेट के उभरते सितारे हैं और आने वाले समय के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बन सकते हैं। यह बात हर कोई मान चुका है और हाल ही में BCCI सेक्रेटरी ने भी इस बात का ऐलान कर दिया है। हालांकि BCCI सचिव ने इसके अलावा एक ऐसी बात कही, जिसे सुन हर कोई खुश हो गया है।
Vaibhav Sooryavanshi को लेकर देवजीत सैकिया का बड़ा बयान
छोटी सी उम्र में इंटरनेशनल से लेकर डोमेस्टिक हर जगह अपनी एक अलग पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब इंडियन टी20 टीम का रेगुलर सदस्य बन गए हैं। और वो अब लगातार भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने रहेंगे। इस बात का ऐलान देवजीत सैकिया ने कर दिया है और वो चाहते हैं कि वो आगे भी लगातार टीम का हिस्सा बने रहें।
देवजीत सैकिया ने साफ तौर पर इस बात का ऐलान कर दिया कि वो वैभव को सिर्फ 'वन-ईयर वंडर' (एक साल की चमक) नहीं बनने देना चाहता। इस वजह से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की देखरेख में वैभव व उनके जैसे 10-15 अन्य युवा खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट और उनके करियर के हर कदम की पैनी मॉनिटरिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: BCCI ने किया बड़ा ऐलान, पहली बार जापान के खिलाफ T20I मैच खेलेगी टीम इंडिया
BCCI सेक्रेटरी ने कही ये बात
प्रेस से बातचीत के दौरान BCCI सेक्रेटरी ने कहा, "हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके जैसे कद का कोई भी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर या अतीत के अन्य महान खिलाड़ियों की तरह देश के लिए खेलता रहे और योगदान दे। इसलिए हम वैभव को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। उनके इंटरनेशनल करियर के हर कदम और हर पहलू पर नज़र रखी जा रही है। BCCI उनके भविष्य पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा है।"
अगला सचिन बन सकते हैं वैभव
बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के 16 साल 205 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब बोर्ड चाह रहा है कि उन्हें आगे भी लगातार मौके मिले, ताकि वो इंडिया के अगले लीजेंड बन सकें। BCCI सेक्रेटरी का मानना है कि जिस तरह सचिन ने इंडिया के लिए लगातार खेला और इतिहास रचा। वैसे ही वैभव इंडिया के लिए लगातार खेलें और इतिहास रचें। बोर्ड चाह रहा है कि वैभव अपने लक्ष्य से न भटकें और बल्लेबाजी से नया कीर्तिमान स्थापित करें।