टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
फ्री ChatGPT यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! अब जवाब के साथ दिखेंगे Ads Mercedes-AMG PETRONAS की ई-साइकिल रेंज भारत में हुई लॉन्च दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत, मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका स्वतंत्र भारद्वाज की FIR में जुड़ी पॉक्सो एक्ट की धारा, फिर भी मिली जमानत सिक्किम: तीस्ता और चाकुंग नदी के पास बड़ा लैंडस्लाइड, निचले इलाकों में अलर्ट नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा, 5000 लोग लापता दिल्ली-एनसीआर में बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर झारखंड में दो दिन का राजकीय शोक, 6-7 सितंबर को सरकारी भवनों पर आधा झुकेगा तिरंगा स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज
खेल

अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी फाइनल की पहली पारी में बनाए कुल इतने रन

फाइनल मैच में साउथ जोन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) सिर्फ 44 रन बनाकर आउट हो गए। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने तीसरे अर्धशतक से 6 रन से चूक गए।

अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी फाइनल की पहली पारी में बनाए कुल इतने रन
Vaibhav Sooryavanshi, Duleep Trophy 2026 Final

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) लगातार मैचों में रन बना रहे हैं। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते वो इंडियन क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची में बहुत जल्द खुद को शामिल कर लेंगे। करीब महीना भर पहले ही उन्होंने इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब आने वाले समय में भारत की ओर से वनडे व टेस्ट डेब्यू भी कर सकते हैं।

चूंकि बीसीसीआई सचिव ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी नजर भारत के इस युवा खिलाड़ी पर है और वो उसे वन टाइम वंडर नहीं बल्कि एक जनरेशनल खिलाड़ी बनाना चाहते हैं। इसके लिए वैभव को पहले से थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी फाइनल में भी बल्ले का दम दिखाया लेकिन अर्धशतक से चूक गए।

एक बार फिर अर्धशतक से चूके Vaibhav Sooryavanshi

ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में 92 रन बनाए थे और अपना शतक पूरा कर सकते थे। लेकिन इससे चूक गए। यहीं नहीं वो दूसरी पारी में सिर्फ 40 रन ही बना सके और दूसरी पारी में अर्धशतक से चूक गए। उम्मीद थी कि फाइनल मुकाबले में वो कमाल की बल्लेबाजी करेंगे और उनके बल्ले से एक दमदार शतक देखने मिलेगा।

मगर ऐसा हो नहीं सका और वो फाइनल मैच में साउथ जोन के खिलाफ सिर्फ 44 रन बनाकर आउट हो गए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने तीसरे अर्धशतक से वो 6 रन से चूक गए।

यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप हीरो संजू सैमसन ने शुरू की तैयारी, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बनाएंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड

118.91 के स्ट्राइक रेट से की गेंदबाजों की कुटाई

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले की पहली पारी में 37 गेंदों में 44 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 5 चौके व 1 छक्का आया। उनका स्ट्राइक रेट 118.91 का रहा और उन्होंने तेज तर्रार अंदाज में पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर 100 रन की साझेदारी की।

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में ईशान किशन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना दिए हैं। अब देखना होगा कि ये टीम ओवरऑल इस मैच में कितने रन बनाएगी और कौनसी टीम बाजी मारेगी।

फर्स्ट क्लास में अब तक बना चुके हैं 391 रन

वैभव सूर्यवंशी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साल 2024 में मुंबई के खिलाफ डेब्यू किया था। उस मैच में उनके बल्ले से पहली पारी में महज 19 रन वहीं दूसरी पारी में 12 रन आए थे। ओवरऑल अब तक उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 11 मैचों की 16 पारियों में 391 रन आए हैं। उनके बल्ले से बस 2 अर्धशतक आए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 93 रन रहा है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सभी को पीछे

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो