टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के जीत में एक अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) को रिसेंटली भारत की टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन अब उन्हें एक बार फिर स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है और उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।
बीसीसीआई ने उन्हें जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से बाहर कर दिया था और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए फिर से स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। संजू सैमसन टीम से ड्रॉप होने के बाद थोड़ा परेशान थे। लेकिन अब जब वो स्क्वाड का फिर से हिस्सा बन गए हैं तो लगातार तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्होंने जिम में पसीना बहाना शुरू कर दिया है और अफगान टीम के खिलाफ 3 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज में ये 3 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं Sanju Samson
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने अब तक भारत के लिए 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 58 पारियों में 27.01 के औसत व 155.99 के स्ट्राइक रेट से 1432 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक व 6 अर्धशतक आए हैं। अगर वो 13 सितंबर से शुरू होने जा रही अफगानिस्तान टी20 सीरीज में एक शतक भी जड़ देते हैं तो भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने के मामले में सूर्या की बराबरी कर लेंगे और दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले बदलेगा RCB का नाम? आर्यमान बिड़ला ने किया बड़ा खुलासा
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का रिकॉर्ड
अगर संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 186 रन बना दिए तो वो इंडिया के लिए सबसे अधिक टी20 रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ देंगे। इस समय वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 12वें स्थान पर हैं और वो नवें नंबर पर पहुंच जाएंगे।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का रिकॉर्ड
31 वर्षीय संजू सैमसन ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 86 छक्के जड़े हैं और अगर वो 14 छक्के जड़ लेते हैं तो भारत के लिए 100 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे कर लेंगे। वो ऐसा करने वाले इंडिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही केएल राहुल के 99 टी20 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सभी को पीछे