Harmanpreet Kaur, IND W vs PAK W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) इस समय महिला टी20 एशिया कप 2026 में टीम को लीड करते दिखाई दे रही हैं। इस समय वो पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ टीम इंडिया को लीड कर रही हैं और इस मैच में मैदान पर उतरते ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कप्तानी का एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। तो आइए उनके इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
Harmanpreet Kaur ने बनाया कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैदान पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया। वो सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। भारत-पाकिस्तान का उनका यह मैच उनके टी20 इंटरनेशनल कप्तानी करियर का 150वां मैच है। ऐसे में अब देखना होगा कि वो इस दौरान जीत दर्ज कर सकेंगी या नहीं।
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले बदलेगा RCB का नाम? आर्यमान बिड़ला ने किया बड़ा खुलासा
मैच को लेकर कही ये बात
अपने ऐतिहासिक 150वें मैच को लेकर बात करते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यहां तक पहुंचना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है और वो मैदान पर सभी पलों का आनंद लेते रहना चाहती हैं और यादें बटोरना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "यह महान उपलब्धि है। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि मैदान पर खुद का आनंद लेते रहें, और यही वो कुंजी है, जिसे मैं बनाए रखने की कोशिश करती हूं।"
🚨 𝗠𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁, 𝗠𝗼𝗻𝘂𝗺𝗲𝗻𝘁𝗮𝗹 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
Harmanpreet Kaur becomes the first cricketer to captain a side in 1️⃣5️⃣0️⃣ T20Is. 👏 👏
Updates ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#TeamIndia | #WomensAsiaCup | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/WrdFlp7kcH
टीम कर रही है पहले गेंदबाजी
बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी महिला टी20 एशिया कप मैच में पाकिस्तान महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और वो अपने शुरुआती 3 विकेट काफी जल्दी गंवा चुकी है। इस वजह से उसके मैच हारने के काफी आसार नजर आ रहे हैं।
खैर यह कोई नई बात नहीं है पाक टीम के खिलाफ इंडियन टीम का रिकॉर्ड हमेशा से बेहतर ही रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 14 और पाकिस्तान ने सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है।
महिला T20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच
हरमनप्रीत कौर (भारत): 150
चमारी अथापथु (श्रीलंका): 121
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया): 100
हीथर नाइट (इंग्लैंड): 96
डायने बिमेनीमाना (रवांडा): 96