Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में अक्सर कई बच्चों को लाइफ में आगे क्या करना है इसका ही पता नहीं होता। मगर 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम के कप्तान बन गए हैं। ईशान किशन को रिप्लेस कर वैभव दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैच में कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं क्या है सारा मामला।

Vaibhav Sooryavanshi बने कप्तान

बता दें कि दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच मैच खेला जा रहा है। ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच यह मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मैच की शुरुआत आज (30 अगस्त) से हुई है और इसमें वैभव सूर्यवंशी कप्तानी करते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, रजत पाटीदार के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ईस्ट जोन ने शुरुआत काफी अच्छी की। लेकिन मैच के 19वें ओवर में कप्तान ईशान किशन इंजर्ड हो गए और इंजरी के चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, जिसके बाद से वैभव टीम को लीड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:अफगानिस्तान नहीं इस टीम के खिलाफ खेलते दिखाई देंगे रोहित-विराट, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान

टीम चटका चुकी है 5 विकेट

मालूम हो कि ईशान किशन को विकेटकीपिंग के दौरान दाहिनी कलाई पर गेंद लगी और चोट इतनी तेज थी कि इलाज के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ा और कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग संभाली। अब तक इस मैच में ईस्ट जोन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और 125 के स्कोर पर ही इस टीम का पांचवा विकेट हासिल कर लिया है।

ईस्ट जोन की ओर से अब तक मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने 2-2 विकेट लिया है। जबकि मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली है। अब देखना होगा कि ये टीम आगे कितने विकेट लेगी और कौनसी टीम मैच जीतकर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

लास्ट ईयर ही किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू

आपको जानकर काफी हैरानी होगी। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने साल 2024 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और तब से अब तक 9 मैचों की 13 पारियों में 215 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 93 के बेस्ट स्कोर के साथ 1 अर्धशतक आया है। उन्होंने 16.53 के औसत और 91.10 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दलीप ट्रॉफी के अपने पहले मैच में वो सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन उम्मीद है कि दूसरे मैच में कमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 21 कप्तानों के बाद अब पैट कमिंस भी आए सामने, इमरान खान के सपोर्ट में कही ये बात