Imran Khan and Pat Cummins: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज इमरान खान लास्ट कुछ सालों से जेल में हैं और उनकी स्थिति में सुधार लाने के लिए बीते कुछ समय से कई कप्तान पाकिस्तान सरकार से अपील कर रहे हैं।
हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को एक जॉइंट लेटर लिखा गया, जिसपर करीब 21 कप्तानों ने साइन किए। इस लेटर में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट स्टार इमरान खान के सही मेडिकल इलाज और उनकी देखरेख की अपील की गई। इस अपील में अब पैट कमिंस का भी नाम शामिल हो गया है।
इमरान खान के सपोर्ट में आए पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तानों में से एक पैट कमिंस भी पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज इमरान खान के सपोर्ट में उतर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट साझा करते हुए इमरान की बात की। कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल द्वारा साझा किए गए वीडियो पर रिप्लाई देते हुए अपना सपोर्ट जाहिर किया।
द क्रिकेट ग्रेड के X अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें ग्रेग चैपल ने इमरान खान को लेकर अपडेट दिया। चैपल ने बताया कि इमरान पिछले तीन साल से अकेले हैं।
ग्रेग चैपल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इससे कोई कैसे डील कर सकता है। इमरान मेंटली और फिजिकली काफी मजबूत हैं बाकियों की तरह, जिनके खिलाफ उन्होंने खेला है। ग्रेग ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें किताबें पढ़ने की इजाजत है। वो ज्यादातर वक्त अंधेरे में हैं। यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि वो इमरान से पाकिस्तान में 6 साल पहले मिले थे।
यह भी पढ़ें: BCCI बदलने जा रहा टीम इंडिया की एशियन गेम्स स्क्वाड, अब सीनियर नहीं B टीम करेगी दौरा
पैट कमिंस ने कही ये बात
33 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई स्टार पैट कमिंस ने पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं ग्रेग चैपल और दूसरे पुराने इंटरनेशनल कप्तानों को अपना सपोर्ट देता हूं। मुझे उम्मीद है कि कोर्ट के आदेश पर मेडिकल जांच की जाएगी, और परिवार से मिलना जारी रहेगा। मुझे उम्मीद है कि इमरान खान के साथ वैसा ही सम्मान से पेश आया जाएगा जैसा हर कोई हकदार है।"
Adding my support here to GC and the other former international captains. I hope the court ordered medical assessment be allowed to run its course, and that family visits continue. I hope Imran Khan is treated with the dignity anyone deserves https://t.co/L1L512wXao
— Pat Cummins (@patcummins30) August 28, 2026
साल 2023 से जेल में बंद हैं इमरान
बताते चलें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के कप्तान इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उन्हें 5 अगस्त, 2023 को तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में आरोपी पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उस समय से ही वो रावलपिंडी की अडियाला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। ज्ञात हो कि उनपर 180 से अधिक मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: इन 3 खिलाड़ियों में से कोई एक बन सकता है CSK का नया हेड कोच, वर्ल्ड कप विनर भी शामिल