Vaibhav Sooryavanshi, Duleep Trophy 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय दलीप ट्रॉफी 2026 में दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में सेंट्रल जोन के खिलाफ 92 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और दूसरी पारी में भी उनका बल्ला गरजा है। ऐसे में आइए दूसरी पारी में उनके बल्ले से आए रन की बात कर लेते हैं।
दूसरी पारी में फिर चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
बता दें कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस समय ईस्ट जोन के उपकप्तान का पदभार संभाल रहे हैं और उस टीम के डिप्टी का रोल वो काफी शिद्दत से निभा रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में बल्ले से टीम को दमदार शुरुआत दिलाने के बाद अब दूसरी पारी में भी कमाल की बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। वैभव ने दूसरी पारी में 40 रन की तेज तर्रार पारी खेलने के बाद विकेट खोया।
यह भी पढ़ें: 39 साल की उम्र में Lionel Messi ने किया संन्यास का ऐलान, अब नहीं पहनेंगे अर्जेंटीना की जर्सी
93.02 के स्ट्राइक रेट से वैभव ने बनाए हैं रन
सेंट्रल जोन के 159 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 43 गेंदों में 40 रन की दमदार पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के आए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 93.02 का रहा है। उन्होंने ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन बनाए।
वैभव के आउट होने के बाद अभिमन्यु ईश्वरन भी 55 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय ईस्ट जोन की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना चुकी है और बड़े ही आसनी से बाकि बचे रन बनाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
चेपॉक में खेला जाएगा फाइनल मैच
बताते चलें कि दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच 6 सितंबर से खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। अब देखना होगा कि इस दौरान किन 2 टीमों की भिड़ंत होगी। काफी आसार हैं कि सेमीफाइनल 1 से ईस्ट जोन जबकि 2 से साउथ जोन की एंट्री हो सकती है। चूंकि अभी दोनों ही टीमें बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। ज्ञात हो कि लास्ट दलीप ट्रॉफी की चैंपियन रजत पाटीदार की सेंट्रल जोन बनी थी। उसने साउथ जोन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।