Lionel Messi Retirement: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ी लियोनल मेसी ने सोमवार (31 अगस्त) को अचानक संन्यास का ऐलान कर अपने फैंस को काफी बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने 39 साल की उम्र में आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। यानी अब वो हमें वापस अर्जेंटीना की जर्सी पहने दिखाई नहीं देंगे।
Lionel Messi ने किया संन्यास का ऐलान
बता दें कि GOAT फुटबॉलर लियोनल मेसी ने सोमवार (31 अगस्त) को तीन पन्नों की चिट्ठी लिख इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया कि वो अब अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नजर नहीं आएंगे।
आखिरी बार वो 2026 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना की ओर से खेलते नजर आए थे। इस दौरान उनकी टीम को फाइनल में स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
क्लब फुटबॉल में आएंगे नजर
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने सिर्फ इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया है। वो हमें क्लब फुटबॉल में आगे भी खेलते दिखाई देते रहेंगे। वो अपने क्लब इंटर मियामी (Inter Miami CF) के लिए आगे भी खेलते दिखाई देंगे, जिसके साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर 2028 तक है।
यह भी पढ़ें: वैभव के बाद तिलक वर्मा ने किया गेंदबाजों को फुस्स, दलीप ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल मैच में जड़ा दमदार शतक
मेसी ने कही ये बात
अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा 125 गोल जड़ने वाले लियोनल मेसी ने संन्यास को लेकर लिखा, "फ़ाइनल के बाद से बीते इस समय के दौरान, काफी सोच-विचार करने के बाद, मैं आप सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं… यह एक ऐसा फैसला था जिसने मेरी आत्मा को झकझोर दिया था और आज भी दर्द देता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है।"
उन्होंने आगे लिखा, "मैं आपसे कसम खाकर कहता हूं कि मैंने हमेशा अपना सब कुछ झोंक दिया, न केवल पिछले कुछ वर्षों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए लड़ाई लड़ी और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, ताकि आपको खुशियाँ दे सकूं और फुटबॉल के ज़रिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।"
मेसी ने अपनी बात को आगे कंटिन्यू करते हुए लिखा, "अब बहुत कम समय बचा है और जीवन के अध्याय बंद हो रहे हैं, और यह एक ऐसा पड़ाव है जो मुझे बहुत दर्द दे रहा है। मैं राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होने से प्यार करता हूं, हमेशा करता था और हमेशा करता रहूंगा। मैंने खुद को पूरी तरह खाली कर दिया है, अब मेरे पास देने के लिए और कुछ नहीं बचा है, और इसके अलावा, पीछे बहुत से बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो यहां होने के हकदार हैं। इन 20 वर्षों के पूरे प्यार के लिए आपका धन्यवाद। मैदान के अंदर से आप सभी की आवाज़ें सुनना मुझे बहुत याद आएगा।" मेसी ने इसके अलावा कहा कि वो हमेशा अर्जेंटीना का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने अपने परिवार, कोचों व साथियों का भी धन्यवाद किया।