UP T20 League 2026 Final, Meerut Mavericks vs Lucknow Falcons: लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बीती रात (6 सितंबर) भारत के दो स्टार रिंकू सिंह और भुवनेश्वर कुमार का आमना सामना हुआ। दोनों खिलाड़ी यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ ट्रॉफी के लिए जंग लड़ते दिखाई दिए। हालांकि अंत में रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स को दमदार जीत मिली। ऐसे में आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
मेरठ मावेरिक्स ने जीता UP T20 League 2026 Final
एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 6 सितंबर को यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स ने भुवनेश्वर कुमार की टीम लखनऊ फाल्कन्स को 94 रनों हरा ख़िताब पर कब्जा जमाया।
लखनऊ फाल्कन्स को हराने के साथ ही मेरठ मावेरिक्स ने अपनी दूसरी ट्रॉफी जीत ली। साल 2023 में शुरू हुए UP T20 League के अब तक कुल 4 सीजन हुए हैं। 2026 सीजन इसका चौथा सीजन था और मेरठ मावेरिक्स ने सीजन 2 में भी ख़िताब जीता था। उस दौरान कानपुर सुपरस्टार्स को हराकर मेरठ ने ट्रॉफी उठाई थी।
CHAMPIONS OF UPT20 🏆
— FanCode (@FanCode) September 7, 2026
Rinku Singh's Meerut Mavericks lift the crown after an incredible, dominant campaign 👑#UPT20 #RinkuSingh pic.twitter.com/vVGUgzRyYK
पहले बैटिंग करते हुए मेरठ ने बनाए थे 203 रन
2026 यूपी टी20 लीग के फाइनल मुकाबले में रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ मावेरिक्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। इस बीच दिव्यांश जोशी ने सबसे अधिक 40 गेंदों में 105 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 12 चौके व 7 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 262.50 का रहा।
उनके अलावा इस मैच में मेरठ की ओर से दूसरे टॉप रन गेटर ऋतुराज शर्मा रहे, जिन्होंने 17 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 3 चौके व 1 छक्का आया। उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा। कप्तान रिंकू सिंह ने इस बीच 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाया। इस मैच में लखनऊ फाल्कन्स की ओर से अभिनंदन सिंह ने सबसे अधिक 3 विकेट, भुवनेश्वर कुमार, विप्रराज निगम और अजीत वर्मा ने 1-1 विकेट लिया।
रन चेस में फ्लॉप हुई लखनऊ फाल्कन्स
204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ फाल्कन्स ने बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया और 16 ओवर्स में सिर्फ 109 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके चलते उसे फाइनल मुकाबले में 94 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच अजीत वर्मा ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके व 2 छक्के आए। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा।
इस टीम के दूसरे टॉप रन स्कोरर कृतज्ञ कुमार सिंह रहे, जिन्होंने 18 गेंदों में 21 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके आए और उनका स्ट्राइक रेट 116.67 का रहा। कप्तान भुवी ने इस बीच 8 गेंदों ने नाबाद 5 रन बनाए। मेरठ मावेरिक्स की ओर से इस बीच कार्तिक त्यागी को छोड़ सभी गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट लिया। करण चौधरी, विजय कुमार और यश गर्ग ने 1-1 वहीं विशाल चौधरी ने 4 और जीशान अंसारी ने 2 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: किस आईपीएल टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, जानें क्या है नया अपडेट