टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
नेपाल में मौत के बीच जिंदगी की तलाश! 169 भारतीयों का रेस्क्यू, 3 और बचे अमित शाह ने जन्माष्टमी पर बिरला मंदिर में किए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन, पूजा-अर्चना की ट्रंप ने ईरान पर कसा शिकंजा! नए प्रतिबंधों से बढ़ा तनाव, अमेरिका का बड़ा एक्शन नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट! 5 सितंबर को सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश Air India Pilot पर गिरी गाज, AAIB रिपोर्ट के बाद नौकरी से बर्खास्त; टर्बुलेंस केस में ड्रग टेस्ट का मामला मणिपुर और असम में ड्रग्स पर बड़ा एक्शन, 82 करोड़ रुपये से ज्यादा का नशा बरामद; 6 गिरफ्तार जंतर-मंतर विवाद: चंद्रशेखर आजाद का 72 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े कदम की चेतावनी कोलकाता में बड़ा हादसा, श्यामपुकुर इलाके में इमारत गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया
खेल

हो गया साफ! ये खिलाड़ी करेगा आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी

तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह में से किसी एक को मुंबई इंडियंस आईपीएल 2027 सीजन के लिए अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर सकती है।

हो गया साफ! ये खिलाड़ी करेगा आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी
Mumbai Indians Captain IPL 2027

Mumbai Indians Captain for IPL 2027: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को लास्ट कुछ आईपीएल सीजन से हार्दिक पांड्या लीड करते दिखाई दिए थे। लेकिन आगामी आईपीएल सीजन में कप्तानी करते दिखाई नहीं देंगे और टीम का नया कप्तान कौन होगा इसका ऐलान अभी आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है। मगर इसकी तस्वीर साफ़ हो चुकी है। तो आइए जान लेते हैं कि आखिर कौन होगा इस टीम का अगला कप्तान।

हार्दिक पांड्या नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्टर साहिल मल्होत्रा ने बताया कि हार्दिक पांड्या आगामी आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहेंगे। लेकिन इस टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। खबर है कि मैनेजमेंट उनकी कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं है, जिस वजह से उन्हें कप्तान पद से हटा दिया जाएगा।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जा रहा था कि पांड्या टीम का हिस्सा नहीं होंगे और किसी अन्य टीम में चले जाएंगे। हालांकि अब खबर है कि वो फिर से टीम के साथ ही रहेंगे। लेकिन सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर।

यह भी पढ़ें: साल 2014 के बाद एक बार फिर आईपीएल जैसी लीग में खेलते नजर आएंगे बेन स्टोक्स, इस टीम का बने हिस्सा

इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता कप्तान

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह में से किसी एक को मुंबई इंडियंस आईपीएल 2027 सीजन के लिए अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर सकती है। कई एक्सपर्ट्स के अनुसार तिलक को कप्तान बनाया जा सकता है। चूंकि वो अभी यंग और फिट हैं और टीम को एक लम्बे समय तक लीड कर सकते हैं। हालांकि अभी जब तक फ्रेंचाइजी खुद से इसका ऐलान नहीं कर देती कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

रोहित शर्मा का होगा फैसला

रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान का फैसला रोहित शर्मा से पूछ कर लिया जाएगा। चूंकि लास्ट टाइम जब फ्रेंचाइजी ने अचानक हिटमैन को कप्तान पद से हटा दिया था तब काफी बवाल मचा था।

यह भी पढ़ें: 13 साल बाद ईस्ट जोन ने किया दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के लिए क्वालीफाई, ईशान-वैभव की जोड़ी ने रचा इतिहास

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो