Ben Stokes: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर्स में से एक बेन स्टोक्स ने कुछ ही समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था और अब उन्होंने एक बार फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वापसी का फैसला कर लिया है। 35 वर्षीय बेन स्टोक्स हमें आगामी BBL सीजन में खेलते दिखाई देने वाले हैं। तो आइए उनके इस फैसले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
बेन स्टोक्स ने किया BBL ज्वाइन करने का फैसला
बता दें कि इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून, 2026 को ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था और तब से वो लगातार खुल कर खेल रहे हैं। उन्होंने साल 2014/15 BBL के बाद एक बार फिर इसमें वापसी का फैसला कर लिया है। वो आगामी बिग बैश लीग में हमें एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते दिखाई देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: सेंट्रल जोन के खिलाफ चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 43 गेंदों में खेली इतने रन की पारी
स्टोक्स को मिलेगी करीब 3.41 करोड़ रुपये की सैलरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेन स्टोक्स को AUD $500,000 (लगभग 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) यानी करीब 3.41 करोड़ रुपये सैलरी मिलेगी। और उम्मीद रहेगी कि वो वहां पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम भी उन्हें ऑफर दे रही थी। लेकिन उन्होंने उनका ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया।
कुछ ऐसा रहा है उनका प्रदर्शन
बेन स्टोक्स ने BBL के अपने डेब्यू सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेला था और इस दौरान उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 128 रन बनाए थे। उनका बेस्ट स्कोर 77 रन का था। उन्होंने 32.00 की औसत और 156.09 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया है।
बात करें गेंदबाजी की तो उन्होंने इस दौरान 3 विकेट भी ले रखे हैं। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में उनके नाम 162 मैचों में 3027 रन बनाने के साथ ही साथ 93 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। अब देखना होगा कि वो इस बार BBL में कैसा प्रदर्शन करेंगे और आईपीएल में भी वापसी करेंगे या नहीं।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में फेल बाबर आजम, छीनी जाएगी कप्तानी!