Duleep Trophy 2026 Final: ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में ईस्ट जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ईस्ट जोन ने 13 सालों के लम्बे इंतजार के बाद फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में आइए इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।

ईस्ट जोन ने जीता फाइनल मैच

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर ईस्ट जोन ने रणजी ट्रॉफी 2026 फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ईशान किशन की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी की उपकप्तानी में टीम ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन को 159 रनों का टारगेट दिया था, जिसे इस टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर जीत लिया।

यह भी पढ़ें: साल 2014 के बाद एक बार फिर आईपीएल जैसी लीग में खेलते नजर आएंगे बेन स्टोक्स, इस टीम का बने हिस्सा

फर्स्ट इनिंग्स में दोनों टीमों ने बनाए थे 266 रन

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु में खेले गए ईस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन मैच में ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल आउट होकर 266 रन बनाए। इस बीच इस टीम की ओर से रिंकू सिंह ने सबसे अधिक 60 रन की पारी खेली।

दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने आर्यन जुयाल, जिन्होंने 46 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले से सिर्फ 12 रन आए। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने सबसे अधिक 3-3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद शमी और एमडी कौनैन कुरैशी ने 2-2 विकेट चटकाया।

इसके बाद ईस्ट जोन ने कमाल की बल्लेबाजी की और उसने भी 266 रन ही बनाए। इस टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन ने 69 और कप्तान ईशान किशन ने 16 रन बनाए। सेंट्रल जोन की ओर से हर्ष दुबे ने 4 वहीं आर्यन पांडे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट लिया।

4 विकेट से ईस्ट जोन ने जीता मैच

दूसरी पारी में सेंट्रल जोन ने काफी खराब बल्लेबाजी की और सिर्फ 158 रन पर ऑल आउट हो गई। इस बीच अमन मोखाड़े ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 5 रन ही बना सके। इस बीच मुकेश कुमार ने 4, मोहम्मद शमी ने 3, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और एमडी कौनैन कुरैशी ने 1-1 विकेट लिया।

159 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ईस्ट जोन ने एक बार फिर अच्छी बल्लेबाजी की और 39.3 ओवर्स में 162/6 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने वैभव सूर्यवंशी। उन्होंने 40 रन की दमदार पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन ने नाबाद 39 रन बनाए। सेंट्रल जोन की ओर से हर्ष दुबे ने 4, जबकि सारांश जैन और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। यह जीत ईस्ट जोन के लिए काफी ख़ास है। उसने 13 सालों के बाद फाइनल में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में फेल बाबर आजम, छीनी जाएगी कप्तानी!