Most runs in T20 International cricket for Team India: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लास्ट कुछ समय से इंडियन टीम का भरपूर डोमिनेंस देखने मिल रहा है। इंडिया ने पहले 2024 और इसी साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से इस बीच कई खिलाड़ियों ने बेहद ही उम्दा प्रदर्शन किया। हालांकि आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए उन सभी के बारे में जान लेते हैं।
टीम इंडिया की ओर से इन 3 खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल रन
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)
2026 टी20 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आखिरी बार खेलते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने 113 मैचों की 107 पारियों में 3272 रन बनाए और वो इंडिया की ओर से सबसे अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बल्ले से 117 के बेस्ट स्कोर के साथ 4 शतक और 25 अर्धशतक आए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 का रहा है।
यह भी पढ़ें: सैमसन की वापसी, 4 चोटिल खिलाड़ी भी शामिल, अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित
विराट कोहली (Virat Kohli)
क्रिकेट के किंग विराट कोहली ने साल 2010 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2024 टी20 वर्ल्ड कप के साथ संन्यास का ऐलान किया। इस बीच उन्होंने 125 मैचों की 117 पारियों में 4188 रन बनाए। उन्होंने 122* के बेस्ट स्कोर के साथ 1 शतक व 38 अर्धशतक जड़ा। उनके बल्ले से 48.69 की औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
हिटमैन रोहित शर्मा ने 2007 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और डेब्यू के बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीता। उन्होंने बतौर खिलाड़ी जीत के साथ शुरुआत की और बतौर कप्तान जीत के साथ अंत। 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक उन्होंने 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए। उनके बल्ले से इस दौरान 121* के बेस्ट स्कोर के साथ 5 शतक व 32 अर्धशतक आए। रोहित का औसत 32.05 और स्ट्राइक रेट 140.89 का रहा।
यह भी पढ़ें: साल 2014 के बाद एक बार फिर आईपीएल जैसी लीग में खेलते नजर आएंगे बेन स्टोक्स, इस टीम का बने हिस्सा