Team India squad for Afghanistan T20 series: 13 सितंबर से शुरू होने जा रही भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने आगामी टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है। ऐसे में आइए एक बार स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।
बोर्ड ने किया अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने स्टार खिलाड़ियों से भरी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को एक बार फिर कप्तानी सौंपी है। वहीं तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया है।
बोर्ड ने आगामी टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन को फिर से मौका दिया है। उनके साथ ही साथ स्क्वाड में 4 चोटिल खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनके खेलने पर अभी संशय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: साल 2014 के बाद एक बार फिर आईपीएल जैसी लीग में खेलते नजर आएंगे बेन स्टोक्स, इस टीम का बने हिस्सा
इन-इन खिलाड़ियों को मिला है मौका
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए बोर्ड ने टीम इंडिया के स्क्वाड में श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को मौका दिया है।
संजू सैमसन ने फिर से इंडियन टीम में वापसी की है। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा को मौका तो मिला है लेकिन अगर वो फिटनेस टेस्ट क्लियर नहीं कर सके तो बाहर हो सकते हैं। बोर्ड ने उन्हें अभी स्क्वाड में मौका जरूर दिया है। हालांकि वो खेल सकेंगे या नहीं इसकी कन्फ़र्मेशन नहीं है।
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल।
फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर: नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा।
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच: 13 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
तीसरा टी20 मैच: 17 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली।
यह भी पढ़ें: 13 साल बाद ईस्ट जोन ने किया दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के लिए क्वालीफाई, ईशान-वैभव की जोड़ी ने रचा इतिहास