Record for winning the most IPL trophies: साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई थी और तब से अब तक इसके कुल 19 सीजन खेले गए हैं। 2027 का आईपीएल सीजन इसका 20वां सीजन होने जा रहा है और इन 19 सीजन में कई टीमों और खिलाड़ियों ने उम्मीद से काफी ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम उन चुनिंदा खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इन खिलाड़ियों ने जीती है सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी

6 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी

सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे टॉप पर रोहित शर्मा और अंबाती रायडू हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने सबसे अधिक 6-6 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

हिटमैन ने 5 ट्रॉफी बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस के साथ जीती है। जबकि एक ट्रॉफी खिलाड़ी के तौर पर डेक्कन चार्जर्स के साथ जीती है। रायडू की बात करें तो उन्होंने सभी ट्रॉफी खिलाड़ी के तौर पर ही जीती हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ 3 और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 3 ट्रॉफी उठाई है।

यह भी पढ़ें: हार्दिक के बिग ब्रदर क्रुणाल पांड्या का टीम इंडिया में कमबैक! इस सीरीज के लिए मिलेगा मौका

5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी

आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, आदित्य तारे और कीरोन पोलार्ड दूसरे स्थान पर हैं। इन सभी दिग्गजों ने 5-5 बार ट्रॉफी उठाई है। धोनी ने सभी ट्रॉफी कप्तान के तौर पर उठाई है। जबकि हार्दिक ने सिर्फ एक ट्रॉफी कप्तान के तौर पर जबकि अन्य सभी खिलाड़ी के तौर पर उठाई है। वहीं इस लिस्ट में मौजूद सभी खिलाड़ियों ने खिलाड़ी के तौर पर खिताब जीता है।

4 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी

सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह और कर्ण शर्मा के नाम 4-4 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। इन सभी खिलाड़ियों ने प्लेयर के तौर पर सभी ट्रॉफी उठाई हैं।

सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

नंबर खिलाड़ी (Player) कुल ख़िताब (Titles) टीमें और विजेता वर्ष (Teams & Winning Years)
1 रोहित शर्मा 6 डेक्कन चार्जर्स (2009); मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
2 अंबाती रायडू 6 मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017); चेन्नई सुपर किंग्स (2018, 2021, 2023)
3 एम एस धोनी 5 चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
4 हार्दिक पंड्या 5 मुंबई इंडियंस (2015, 2017, 2019, 2020); गुजरात टाइटंस (2022)
5 क्रुणाल पंड्या 5 मुंबई इंडियंस (2017, 2019, 2020); रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (2025, 2026)
6 जसप्रीत बुमराह 5 मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
7 काइरोन पोलार्ड 5 मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
8 आदित्य तारे 5 मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
9 सुरेश रैना 4 चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011, 2018, 2021)
10 रविंद्र जडेजा 4 राजस्थान रॉयल्स (2008); चेन्नई सुपर किंग्स (2018, 2021, 2023)
11 लसिथ मलिंगा 4 मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019)
12 हरभजन सिंह 4 मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017); चेन्नई सुपर किंग्स (2018)
13 कर्ण शर्मा 4 सनराइजर्स हैदराबाद (2016); मुंबई इंडियंस (2017); चेन्नई सुपर किंग्स (2018, 2021)

यह भी पढ़ें: थाईलैंड को रौंदने के बाद अब इस विरोधी से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें एशिया कप का शेड्यूल