Krunal Pandya's comeback in Team India: हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या एक लम्बे समय से इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। क्रुणाल को आखिरी बार साल 2021 में भारत की ओर से खेलने का मौका मिला था। उसके बाद से अभी तक वो इंडियन टीम में नजर नहीं आए हैं। हालांकि अब करीब 5 सालों बाद उनकी वापसी होने जा रही है। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा मामला और वो किस टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

साल 2021 के बाद से क्रुणाल पांड्या को नहीं मिला मौका

आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद क्रुणाल पांड्या को बीसीसीआई ने टीम इंडिया में मौका दिया था और उन्होंने साल 2018 में डेब्यू करने के बाद 2021 तक भारत की ओर से खेला। इसके बाद उन्हें खराब प्रदर्शन के लिए बाहर कर दिया गया और वो तब से बाहर ही चल रहे हैं। हालांकि अब उनकी वापसी की चर्चा चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वो अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए इंडियन टी20 टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड को रौंदने के बाद अब इस विरोधी से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें एशिया कप का शेड्यूल

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में मिल सकता है क्रुणाल को चांस

टाइम ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार क्रुणाल पांड्या के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित होकर बीसीसीआई उन्हें अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका देने की तैयारी कर रही है। हालांकि उन्हें मौका मिलेगा या नहीं यह बात 3 सितंबर को ही पता चल सकेगी।

चूंकि उसी दिन बोर्ड स्क्वाड का ऐलान करने की तैयारी कर रही है। ज्ञात हो कि यह सीरीज इंडिया में होने वाली है और इसकी शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। इसके अंतिम दो मुकाबले 15 और 17 तारीख को होने हैं।

क्रुणाल पांड्या के ओवरऑल आंकड़े हैं कुछ ऐसे

वनडे क्रिकेट में उनके नाम 5 मैचों की 4 पारियों में 130 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 58* के बेस्ट स्कोर के साथ वनडे में 1 अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 65.00 और स्ट्राइक रेट 101.56 का रहा है। उन्होंने इस बीच 2 विकेट भी चटकाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 19 मैचों की 10 पारियों में 124 रन बना रखे हैं। इस बीच उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 26 रन का रहा है। उनके बल्ले से 24.80 की औसत और 130.52 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। ओवरऑल फर्स्ट क्लास में 17 मैचों में उन्होंने 952 रन, लिस्ट ए में 98 मैचों में 3001 रन और टी20 में 3243 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने फर्स्ट क्लास में 24, लिस्ट ए में 118 और टी20 में 179 विकेट भी चटका रखे हैं।

यह भी पढ़ें: Women's Asia Cup Winners: 2004 से अब तक इन टीमों के सिर सजा एशिया का ताज, देखें फुल लिस्ट