Indian women's team next match in Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के अपने पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इंडियन टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 94 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम को अपना अगला मैच हांगकांग के साथ खेलना है। ऐसे में आइए 2026 महिला टी20 एशिया कप में टीम इंडिया के आगामी मैच के शेड्यूल की चर्चा कर लेते हैं।

94 रन से भारत से जीता दमदार मैच

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इंडियन टीम ने एशिया कप 2026 में अपना पहला मैच थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ खेला। इस दौरान टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 94 रन से जीत दर्ज की। इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

इंडिया की ओर से शैफाली वर्मा ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से यह कारनामा किया। उनके अलावा डेब्यू कर रही प्रतिका रावल ने 22 रन बनाए। जबकि अन्य सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे और 20 रन का आंकड़ा भी नहीं टच कर सके।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में इन 5 बल्लेबाजों का बोलबाला, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

इस बीच थाईलैंड की ओर से सुलीपोर्न लाओमी ने 3, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना ने 2. वहीं थिपात्चा पुत्थावोंग और चानिदा सुथिरुआंग ने एक-एक विकेट लिया।

160 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम थाईलैंड की टीम सिर्फ 65 रन पर ही ढेर हो गई और इंडिया ने 94 रन से मैच जीत लिया। इस बीच नानापत कोंचारोएनकाई ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच सका। इंडिया की ओर से नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिया। जबकि श्री चरणी ने 2 और क्रांति गौड़ ने 1 विकेट लिया।

हांगकांग से होगा भारत का अगला मैच

महिला टी20 एशिया कप 2026 में इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम को अपना अगला मैच हांगकांग क्रिकेट टीम के साथ खेलना है। भारतीय टीम को हांगकांग के साथ अपना अगला मैच 3 सितंबर को खेलना है। इंडियन विमेंस टीम को रात 8:00 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग से भिड़ना है। ऐसे में देखना होगा कि कौनसी टीम जीतेगी।

यह भी पढ़ें: Women's Asia Cup Winners: 2004 से अब तक इन टीमों के सिर सजा एशिया का ताज, देखें फुल लिस्ट