Aakash Chopra's Best Test XI: टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का बेहद ही दमदार प्रदर्शन रहा है और वो लगातार कमाल कर रही है। इंडिया की मौजूदा टेस्ट 11 से कई खिलाड़ी वर्ल्ड की बेस्ट 11 में अपनी जगह बनाने का दम रखते हैं और हाल ही में आकाश चोपड़ा ने जो टेस्ट की बेस्ट 11 चुनी उसमें उन्होंने भारत के 4 दमदार खिलाड़ियों को मौका दिया। ऐसे में आइए सभी खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
इन 2 खिलाड़ियों को आकाश चोपड़ा ने चुना ओपनर
आकाश चोपड़ा ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट 11 में बतौर ओपनर ट्रेविस हेड और केएल राहुल को मौका दिया। उन्होंने दोनों के रीसेंट और ओवरऑल आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: BCCI सचिव ने कर दिया फाइनल फैसला, जानें Rohit Sharma 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं
मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को दिया मौका
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले आकाश चोपड़ा ने अपनी टेस्ट की बेस्ट 11 में मिडिल ऑर्डर में जो रूट, शुभमन गिल, हैरी ब्रूक और ऋषभ पंत को चुना। इसके अलावा उन्होंने बेन स्टोक्स और रवींद्र जडेजा को बतौर ऑल राउंडर अपनी 11 में जगह दी।
इन गेंदबाजों ने बनाई जगह
आकाश चोपड़ा ने अपनी बेस्ट टेस्ट 11 में गेंदबाजों के तौर पर मिचेल स्टार्क, जोश टंग और शमार जोसेफ को मौका दिया। आकाश ने इस दौरान किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर को नहीं चुना और न ही इंडिया के किसी तेज गेंदबाज को मौका दिया, जिससे कई फैंस को काफी हैरानी भी हुई।
आकाश चोपड़ा की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट 11
ट्रेविस हेड, केएल राहुल, जो रूट, शुभमन गिल, हैरी ब्रूक, ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, मिचेल स्टार्क, जोश टंग और शमार जोसेफ।
यह भी पढ़ें: Most Runs in World Cup: रोहित-विराट समेत इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए हैं वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन