Most wickets for India in ODIs: वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से अब तक कई गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 7 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। सबसे अधिक वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में चीफ सिलेक्टर भी मौजूद हैं।

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

भारत के स्टार इंडियन स्पिनर रवींद्र जडेजा के नाम 210 वनडे मैचों की 202 पारियों में 232 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वो वनडे में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में सातवें स्थान पर है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 33 रन देकर 5 विकेट रहा है।

कपिल देव (Kapil Dev)

पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव के नाम 225 वनडे मैचों की 221 पारियों में 253 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 43 रन देकर 5 विकेट रहा है और वो इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)

स्टार इंडियन स्पिनर हरभजन सिंह 234 वनडे मैचों की 225 पारियों में 265 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 31 रन देकर 5 विकेट रहा है।

यह भी पढ़ें: Cricket से हमेशा के लिए दूर हुआ Virat Kohli का ये पुराना दुश्मन, 21 साल चले करियर पर लगाया फुल स्टॉप!

जहीर खान (Zaheer Khan)

दिग्गज इंडियन स्पिनर जहीर खान ने 194 मैचों की 191 पारियों में 269 विकेट चटका रखे हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 42 रन देकर 5 विकेट रहा है। वो सबसे अधिक विकेट लेने के लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

अजीत अगरकर (Ajit Agarkar)

इंडियन टीम के मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इस समय 191 मैचों की 188 पारियों में 288 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 42 रन देकर 6 विकेट रहा है।

जवागल श्रीनाथ (Javagal Srinath)

भारत के पूर्व दिग्गज जवागल श्रीनाथ के नाम 229 वनडे मैचों की 227 पारियों में 315 विकेट दर्ज है। वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 23 रन देकर 5 विकेट रहा है।

अनिल कुंबले (Anil Kumble)

इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 269 मैचों की 263 पारियों में 334 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 12 रन देकर 6 विकेट रहा है।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोलंबो टेस्ट हुआ ड्रॉ, अब WTC Points Table में इस स्थान पर भारत