Cricket: दुनिया भर में वैसे तो कई खेल खेले जाते हैं और उनके चाहने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है। लेकिन जब बात क्रिकेट की आती है तो अधिकतर फैंस रुक जाते हैं। एशिया और दुनिया के कई देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक धर्म की तरह पूजा जाता है। इसके चाहने वालों की संख्या काफी अधिक है।
और आज उन्हीं में से कुछ के आंखों में ये खबर पढ़कर आंसू आ सकते हैं। चूंकि उनका एक चहेता खिलाड़ी 21 साल का सफर पूरा कर क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहा है। हम जिस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं उनका किंग विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ भी एक अलग नाता है।
इस खिलाड़ी ने किया क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
दरअसल, जिस खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने का फैसला किया है वो कोई और नहीं बल्कि पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज डीन एल्गर हैं। डीन एल्गर ने साल 2023 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और भारत के खिलाफ जनवरी की शुरुआत में लास्ट टेस्ट मैच खेलते नजर आए थे।
इसके बाद वो काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आए। हालांकि अब उन्होंने वहां से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। अफ्रीकी स्टार ने बताया कि 2026 काउंटी चैम्पियनशिप के समाप्ति के साथ ही उनका प्रोफेसनल क्रिकेट करियर भी समाप्त हो जाएगा।
संन्यास का ऐलान करते हुए डीन एल्गर ने कही ये बात
39 वर्षीय साउथ अफ्रीकी दिग्गज डीन एल्गर ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि अब मेरे लिए सही समय है।"
एल्गर ने कहा, "मैं अब और जवान नहीं रहा, 39 साल का हो गया हूं, और मेरे घर पर एक छोटे लेकिन बहुत तेज़ी से बड़े हो रहे परिवार के साथ बहुत सारी चीज़ें चल रही हैं। मेरे लिए अब घर पर रहने और अपने पार्टनर और बच्चों के लिए वहां रहने का सही समय है। अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा है। यह अभी खत्म नहीं हुआ है। लेकिन सीजन के आखिर में, मैं रिटायर हो जाऊंगा।"
विराट कोहली से है खास नाता
दरअसल, डीन एल्गर और विराट कोहली इस समय काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन साल 2015 में दोनों के बीच काफी तगड़ी लड़ाई हुई थी। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद डीन एल्गर ने बताया कि साल 2015 में मोहाली टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली ने उनकी ओर थूका था और काफी अपशब्द कहे थे, जिसके जवाब में डीन ने कोहली को बल्ले से मारकर मैदान पर ही चित्त करने की धमकी दी थी।
मामले को बढ़ता देख एबी डिविलियर्स को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा और उन्होंने कोहली को डांट भी लगाई। डीन एल्गर ने बताया कि इसके बाद साल 2017 साउथ अफ्रीका दौरे पर कोहली ने उनसे माफी मांग ली थी और फिर चीजें नॉर्मल हो गई। हालांकि 2023 के अंत में हुई टेस्ट सीरीज के दौरान भी थोड़ा माहौल गर्म हुआ था। लेकिन वो टेस्ट सीरीज एल्गर की आखिरी टेस्ट सीरीज थी, जिस वजह से बात आगे नहीं बढ़ी और कोहली ने अपने दोस्त को एक सम्मानजनक विदाई दी।
डीन एल्गर ने साल 2006 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक 279 फर्स्ट क्लास मैचों की 486 पारियों में 18981 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 178 लिस्ट ए मैचों की 171 पारियों में 6264 और 104 टी20 मैचों की 99 पारियों में 2594 रन भी बनाए हैं।
यह भी पढ़ें:हो जाइए तैयार, 5 सितंबर को होने जा रहा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला, देखें दोनों के आंकड़े