Team India Ranking in WTC Points Table 2025-27: श्रीलंका में खेला जा रहा भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच समाप्त हो गया है। कोलंबो टेस्ट मैच की दूसरी पारी में श्रीलंका ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मैच ड्रॉ कराने में कामयाबी हासिल की है। इस ड्रॉ से श्रीलंकाई टीम और फैंस काफी खुश हैं। लेकिन इंडियन टीम को काफी बड़ा झटका लगा है।

चूंकि इंडिया को WTC अंक तालिका में नुकसान हुआ है। आइए इस आर्टिकल के जरिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंक तालिका और कोलंबो टेस्ट मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। 

कोलंबो टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ 

बता दें कि भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो में हुए टेस्ट मैच में इंडियन टीम ने शुरुआत काफी अच्छी की थी। लेकिन मैच के चौथे और पांचवें दिन वो कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिस वजह से मैच ड्रॉ रहा। 

इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी और ड्राइविंग सीट पर थी। इसके बाद श्रीलंका अपने फर्स्ट इनिंग में सिर्फ 290 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इससे इंडिया ने 213 रन की लीड बना ली थी और उसने श्रीलंका को फॉलो ऑन दे दिया। 

फॉलो ऑन मिलने के बाद लंका ने कमाल की बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाकर मैच को ड्रॉ करा दिया। इस मैच में सोनल दिनुशा ने पहली पारी में 103 और दूसरी पारी में 133 रन बनाए। वो इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रहे और देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

यह भी पढ़ें: जोस बटलर को पछाड़ कीरोन पोलार्ड बने नंबर 1, 39 साल की उम्र में रचा इतिहास

इंडिया को हुआ नुकसान 

भारतीय क्रिकेट टीम को WTC 2027 फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए इस सीरीज को 2-0 से जीतना काफी जरूरी था। हालांकि ऐसा हो नहीं सका और इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की। इसके वजह से अभी WTC अंक तालिका में इंडिया पांचवें स्थान पर है। 

इंडिया ने मौजूदा WTC साईकिल में अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 5 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच 2 मैच ड्रॉ रहा है।51.52 प्रतिशत अंक के साथ इंडिया अभी पांचवें पायदान पर है। अगर वो श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच भी जीत जाती तो बांग्लादेश को पछाड़ चौथे स्थान पर आ जाती। 

कुछ ऐसी है WTC Points Table

बताते चलें कि WTC की मौजूदा अंक तालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 में से 8 मैच जीत और 2 मैच हार 80.00 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ दूसरे स्थान पर है। उसका प्रतिशत अंक 75.00 है। 

न्यूजीलैंड अभी 6 में से 4 मैच जीत, 1 मैच हार और 1 मैच ड्रॉ के साथ तीसरे स्थान पर है। कीवी टीम का प्रतिशत अंक 72.22 है। बांग्लादेश टीम भी इस समय 55.56 प्रतिशत अंक के साथ चौथे पायदान पर है। उसने 6 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है और 2 में उसे हार मिला है। इस बीच 1 मैच ड्रॉ रहा है। WTC की मौजूदा अंक तालिका में इस समय श्रीलंका छठे, इंग्लैंड सातवें, वेस्टइंडीज़ आठवें और पाकिस्तान नवें नंबर पर है। 

यह भी पढ़ें: Cricket से हमेशा के लिए दूर हुआ Virat Kohli का ये पुराना दुश्मन, 21 साल चले करियर पर लगाया फुल स्टॉप!