Most Runs in World Cup: वनडे वर्ल्ड कप में कई बल्लेबाजों ने उम्मीद से बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है और आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम उन्हीं में से कुछ खिलाड़ियों की बात करने जा रहे हैं, जिनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेट के दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। ऐसे में आइए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जान लेते हैं

ODI World Cup में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara)

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज कुमार संगकारा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। साल 2003 वर्ल्ड से लेकर वो 2015 वर्ल्ड कप तक खेलते नजर आए। इस बीच उन्होंने 37 मैचों की 35 पारियों में कुल 1532 रन बनाए। उनका औसत 56.74 और स्ट्राइक रेट 86.55 का रहा। संगकारा ने इस बीच 124 के बेस्ट स्कोर के साथ 5 शतक और 7 अर्धशतक जड़े।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारत के दिग्गज वाइट बॉल बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में डेब्यू किया और 2023 वर्ल्ड कप तक कुल 28 मैच खेले। इस बीच उन्होंने 28 पारियों में कुल 1575 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 140 है और उन्होंने 7 शतक व 6 अर्धशतक जड़े हैं। इस बीच रोहित ने 60.57 के औसत व 105.49 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है।

यह भी पढ़ें: BCCI सचिव ने कर दिया फाइनल फैसला, जानें Rohit Sharma 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting)

ऑस्ट्रेलियाई ग्रेट रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप से लेकर 2011 तक 46 मैचों की 42 पारियों में कुल 1743 रन बनाने का कारनामा किया। इस बीच उनके बल्ले से 140* के बेस्ट स्कोर के साथ 5 शतक व 6 अर्धशतक आए। उन्होंने 45.86 के औसत व 79.95 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की।

विराट कोहली (Virat Kohli)

क्रिकेट के किंग विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप से लेकर 2023 वर्ल्ड कप तक 37 मैचों में कुल 1795 रन बनाए हैं। इस बीच 117 के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने 5 शतक व 12 अर्धशतक जड़े हैं। वर्ल्ड कप में उनका औसत 59.83 और स्ट्राइक रेट 88.20 का रहा है।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

1992 वर्ल्ड कप से लेकर 2011 वर्ल्ड कप तक खेलते दिखे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने 45 मैचों की 44 पारियों में कुल 2278 रन बनाए और वो इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 152 के बेस्ट स्कोर के साथ 6 शतक व 15 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 56.95 और स्ट्राइक रेट 88.98 का रहा है।

यह भी पढ़ें: कभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये 3 महारिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट के हैं असली बॉस