Most Century In Test cricket: टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ना अक्सर सबसे मुश्किल काम होता है। हालांकि हर किसी के लिए यह काम उतना भी कठिन नहीं है, जितना हम सोचते हैं। चूंकि वो एक के बाद एक मैच में शतक जड़ आगे बढ़ते रहते हैं। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम 5 ऐसे ही बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ा है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara)

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के ऑल टाइम ग्रेस्टेस्ट खिलाड़ियों में शुमार कुमार संगकारा ने साल 2000 में टेस्ट डेब्यू किया और 2015 तक खेलते नजर आए। इस बीच उन्होंने 134 मैचों की 233 पारियों में 12400 रन बनाए और 38 टेस्ट शतक जड़े। उनके बल्ले से 52 अर्धशतक भी आए। उन्होंने 319 के बेस्ट स्कोर के साथ यह कारनामा किया है। टेस्ट में उनका औसत 57.40 और स्ट्राइक रेट 54.19 का रहा है।

जो रूट (Joe Root)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट इस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 168 मैचों की 307 पारियों में 41 शतक और 68 अर्धशतक जड़े हैं। रूट ने 262 के बेस्ट स्कोर के साथ 14208 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.38 और स्ट्राइक रेट 57.53 का रहा है।

यह भी पढ़ें: Women's Asia Cup Winners: 2004 से अब तक इन टीमों के सिर सजा एशिया का ताज, देखें फुल लिस्ट

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting)

क्रिकेट के ऑल टाइम सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाने वाले रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। टेस्ट में उनके बल्ले से 41 शतक और 62 अर्धशतक आए हैं। उन्होंने 168 मैचों की 287 पारियों में 13378 रन बना रखे हैं। टेस्ट में उनका औसत 51.85 और स्ट्राइक रेट 58.72 का है। बेस्ट स्कोर की बात करें तो वो 257 रन है।

जैक कैलिस (Jacques Kallis)

दुनिया के सबसे महान ऑल राउंडर्स की लिस्ट में टॉप करने वाले जैक कैलिस टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 166 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में कुल 45 शतक और 58 अर्धशतक जड़े हैं। उनके बल्ले से इस बीच 55.37 के औसत व 45.97 के स्ट्राइक रेट से 13289 रन आए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 224 रन है।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर कब्जा जमाए बैठे हैं और शायद उन्हें पछाड़ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। सचिन के नाम 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 15921 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 248* के बेस्ट स्कोर के साथ 51 शतक और 68 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 53.78 और स्ट्राइक रेट 54.04 का रहा है।

यह भी पढ़ें: 2025 महिला वर्ल्ड कप की हीरो ने किया टी20 इंटरनेशनल डेब्यू, वनडे के बाद अब 20 ओवर फॉर्मेट ले लगाएंगी रिकॉर्ड्स की लाइन