Most centuries in ODI cricket: वनडे क्रिकेट में अब तक कई बल्लेबाजों ने अपने बल्ले का दम दिखाया है और एक अलग छाप छोड़ी है। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम 4 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने वनडे फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक जड़े हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले टॉप 4 बल्लेबाजों की लिस्ट में इंडिया के 3 खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में आइए सभी के बारे में जान लेते हैं।

इन 4 बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा वनडे शतक

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting)

इंटरनेशनल क्रिकेट के 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग चौथे स्थान पर हैं। पोंटिंग ने इस फॉर्मेट में कुल 30 शतक जड़े हैं। उनके बल्ले से 375 वनडे मैचों की 365 पारियों में 42.03 के औसत व 80.39 के स्ट्राइक रेट से 13704 रन आए हैं। पोंटिंग ने 164 के बेस्ट स्कोर के साथ 30 शतक व 82 अर्धशतक जड़ा है।

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरजा ईशान किशन का बल्ला, शतक जड़ते हुए रचा इतिहास

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

हिटमैन रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 34 शतक जड़े हैं। अब तक उनके बल्ले से 288 वनडे मैचों की 280 पारियों में 11895 रन आए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 264 रन है। हिटमैन ने 34 शतक व 62 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 48.95 के औसत व 93.04 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर एक लम्बे समय तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज थे। 1989 से लेकर 2012 तक उन्होंने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 के औसत व 86.23 के स्ट्राइक रेट से 18426 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 200* के बेस्ट स्कोर के साथ 49 शतक व 96 अर्धशतक जड़ा। लेकिन 2023 में विराट कोहली ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट कोहली (Virat Kohli)

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 54 शतक जड़े हैं। उनके बल्ले से 314 मैचों की 302 पारियों में 14941 रन आए हैं। कोहली ने 183 के बेस्ट स्कोर के साथ 54 शतक व 79 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 58.59 के औसत व 93.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और जिस अंदाज में आगे बढ़ रहे हैं आसानी से संन्यास का ऐलान करने से पहले 60 शतकों का आंकड़ा भी टच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: विमेंस एशिया कप में अब इस दिन अपना अगला मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें मैच के सभी डिटेल्स