Indian Women Team Next Match In Women's Asia Cup 2026: महिला टी20 एशिया कप 2026 के मैच नंबर 9 में भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान इंडियन विमेंस टीम ने एकतरफा अंदाज में दमदार जीत दर्ज की। ऐसे में आइए अब जान लेते हैं कि इंडियन टीम का महिला टी20 एशिया कप 2026 में अगला मैच कब है।
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने दर्ज की दमदार जीत
2026 महिला टी20 एशिया कप में 5 तारीख को इंडियन विमेंस और पाकिस्तान विमेंस टीम का मैच हुआ। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में इंडियन टीम ने पाकिस्तान को पहले सिर्फ 55 रनों पर ढेर कर दिया और 8.4 ओवर में 57 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं श्री चरणी, जिन्होंने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरजा ईशान किशन का बल्ला, शतक जड़ते हुए रचा इतिहास
10 सितंबर को अपना अगला मैच खेलेगी टीम इंडिया
इंडियन विमेंस टीम को अब अपना अगला मैच 10 सितंबर को खेलना है। भारत का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। इंडियन क्रिकेट टीम हमें पहले सेमीफाइनल मैच में खेलते दिखाई देगी। अभी इंडिया का किस टीम के साथ मैच होगा यह कन्फर्म नहीं हो सका है। मगर काफी आसार हैं कि इंडिया हमें बांग्लादेश या श्रीलंका में से किसी एक के साथ खेलते नजर आ सकती है।
इंडिया जीत सकती है आठवीं ट्रॉफी
बताते चलें कि महिला एशिया कप में अब तक कुल 9 संस्करण हुए हैं और 2026 का एशिया कप इसका 10वां संस्करण है। इस टूर्नामेंट में अब तक इंडिया ने सबसे अधिक 7 बार खिताब जीता है। भारतीय महिला टीम ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। इस समय वो जैसा प्रदर्शन कर रही है आठवीं बार चैंपियन बन सकती है।
यह भी पढ़ें: स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने टेस्ट क्रिकेट के 10 बेस्ट गेंदबाज, बुमराह-स्टेन के साथ कई हैरान करने वाले नाम शामिल