Ishan Kishan 100, Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उसने बेहतरीन शुरुआत की है। इस टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति के साथ 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना दिए हैं और काफी अच्छी स्थिति में नजर आ रही है।

साउथ जोन के खिलाफ जारी फाइनल मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन भी दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने शतक जड़ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। तो आइए उनके इस पारी और रिकॉर्ड के बारे में बात कर लेते हैं।

ईशान किशन ने जड़ा दमदार शतक

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला काफी सही साबित हुआ है। चूंकि टीम काफी बेहतरीन अंदाज में आगे बढ़ रही है।

तीसरा विकेट गिरने के बाद ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने बेहतरीन अंदाज में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 122 गेंदों में 13 चौके व 1 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। यह उनका 10वां फर्स्ट क्लास शतक था और वो अभी भी नाबाद हैं। अब देखना होगा कि आगे उनके बल्ले से कुल कितने रन आएंगे।

यह भी पढ़ें: स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने टेस्ट क्रिकेट के 10 बेस्ट गेंदबाज, बुमराह-स्टेन के साथ कई हैरान करने वाले नाम शामिल

500 रन का आंकड़ा पार सकती है ईस्ट जोन

साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही है। उसने पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद हुए 79 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं। इस समय ईशान किशन 111 वहीं कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ईस्ट जोन की ओर से अभिमन्यु ईश्वरन ने ओपनिंग करते हुए 72 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन, शिखर मोहन ने 85 और सुदीप कुमार घरामी ने 6 रन बनाए। बात करें साउथ जोन की तो उसकी ओर से चामा मिलिंद ने 2 और त्रिपुराना विजय ने एक विकेट लिया। साउथ जोन को इस बीच एक विकेट रन आउट के रूप में मिला। अब देखना होगा कि दूसरे दिन किस खिलाड़ी का कैसा प्रदर्शन रहेगा।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए 4 हजार रन

28 वर्षीय ईशान किशन ने दमदार शतक जड़ने के साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4 हजार रनों का आंकड़ा भी टच कर लिया। उन्होंने यह कारनामा अपने 67वें मैच की 109वीं पारी में किया है। अब तक उन्होंने फर्स्ट क्लास में 10 शतक व 19 अर्धशतक जड़े हैं।

यह भी पढ़ें: अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी फाइनल की पहली पारी में बनाए कुल इतने रन