Kieron Pollard and Jos Buttler: अक्सर 35 साल की उम्र पार करने के बाद कई क्रिकेटर्स क्रिकेट छोड़ कोचिंग या अन्य चीजों में शामिल हो जाते हैं। लेकिन 39 साल की उम्र में भी कीरोन पोलार्ड लगातार खेलते दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने अपने दमदार बल्लेबाजी के बलबूते इंग्लैंड के स्टार जोस बटलर को पछाड़ इतिहास रच दिया है। ऐसे में आइए कीरोन पोलार्ड के रिकॉर्ड पर चर्चा कर लेते हैं।

कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास

बता दें कि कुछ ही समय पहले टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर ने टॉप किया था और अब एक बार फिर कीरोन पोलार्ड टॉप पर आ गए हैं।

पोलार्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 17 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ इतिहास रचा। उन्होंने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 65 रन बनाकर टॉप किया। इस बीच उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 250.00 का रहा। पोलार्ड ने काफी कोशिश की। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी टीम 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 रन से मैच हार गई।

यह भी पढ़ें: Cricket से हमेशा के लिए दूर हुआ Virat Kohli का ये पुराना दुश्मन, 21 साल चले करियर पर लगाया फुल स्टॉप!

कुछ ऐसे हैं कीरोन पोलार्ड के आंकड़े

साल 2006 में टी20 क्रिकेट में कदम रखने के बाद उन्होंने 749 मैचों की 666 पारियों में 14921 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 104 रन है और उन्होंने इस बीच 2 शतक व 71 अर्धशतक जड़े हैं। कीरोन 197 बार नाबाद लौटे हैं। उनका औसत 31.81 और स्ट्राइक रेट 151.23 का है। उनके बल्ले से 932 चौके और 1010 छक्के निकले हैं।

ये हैं टॉप 5 सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

बताते चलें कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 14921 रन के साथ कीरोन पोलार्ड पहले स्थान पर हैं। वहीं जोस द बॉस 14890 रन के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल 14562 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। एलेक्स हेल्स की बात करें तो वो 14489 रन बनाकर लिस्ट में चौथे और डेविड वॉर्नर 14284 रन के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

  1. कीरोन पोलार्ड: 14921 रन
  2. जोस बटलर: 14890 रन
  3. क्रिस गेल: 14562 रन
  4. एलेक्स हेल्स: 14489 रन
  5. डेविड वॉर्नर: 14284 रन

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2026 से पहले स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, काफी हैरान करने वाली है वजह