टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर सोनिया गांधी की बुक बिऑन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव को हार्पर कॉलिन्स इंडिया पब्लिश करेगी निशु आजाद के साथ यूथ कांग्रेस-लीगल सेल टीम पहुंचेगी थाने, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद इंडिगो विमान पोल से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद-जेलेंस्की GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने दी बधाई, ISRO की उपलब्धि को बताया देश के लिए गर्व का पल वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भारी भीड़ बिहार में गंगा-सोन नदियां उफान पर, बाढ़ जैसी बनी स्थिति
खेल

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें किसका पलड़ा भारी और कौन जीत सकता है मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच कल (5 सितंबर) को एशिया कप 2026 में एक महा मुकाबला होने जा रहा है। इंडिया-पाकिस्तान के इस मैच पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें रहने वाली हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें किसका पलड़ा भारी और कौन जीत सकता है मैच
India vs Pakistan, Asia Cup 2026

India vs Pakistan, Asia Cup 2026: एशिया की दो सबसे बेहतरीन टीमें भारत और पाकिस्तान के बीच कल (5 सितंबर) को एशिया कप 2026 में एक महा मुकाबला होने जा रहा है। इंडिया-पाकिस्तान के इस मैच पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें रहने वाली हैं। ऐसे में आइए बिना किसी देरी इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं और जान लेते हैं कि कौन इस मैच को जीत सकता है और दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।

दुबई में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

मालूम हो कि महिला टी20 एशिया कप 2026 के मैच नंबर 9 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर होने जा रही है। 5 सितंबर को दोनों टीमें एक दूसरे के आमने सामने होने वाली हैं। भारत-पाकिस्तान का यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस दौरान भारतीय टीम को हरमनप्रीत कौर लीड करते दिखाई देंगी। वहीं दूसरी ओर फातिमा सना पाकिस्तान महिला टीम की अगुआई करेंगी। इस मैच में दोनों ही कप्तान जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। लेकिन इंडियन टीम के जीतने के 90 फीसदी आसार दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे ये चार खिलाड़ी! लिस्ट में रोहित-विराट का नाम भी शामिल

अब तक 17 बार हुई है दोनों टीमों की टक्कर

ज्ञात हो कि भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच भारत ने 14 और पाकिस्तान ने महज 3 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। पाकिस्तान को आखिरी जीत 7 अक्टूबर, 2022 को सिलहट, बांग्लादेश में हुए मैच के दौरान मिली थी। यही वजह है कि इंडिया के जीतने के अधिक आसार हैं।

इसके साथ ही साथ इंडिया भी अभी अच्छे फॉर्म में है। इंडियन टीम ने एशिया कप 2026 में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में क्रमश: 94 और 137 रन से जीत दर्ज की है। पाकिस्तान महिला टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच खेला है और उसमें उसे 35 रन से जीत मिली।

एशिया कप 2026 के लिए भारत-पाकिस्तान का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और प्रतीक रावल।

पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वाड: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ़ शमास, नशरा सुंधू, आयशा ज़फ़र, इमान नसीर, इमान फातिमा, गुल फ़िरोज़ा, सादिया इक़बाल, सायरा जबीन, शवाल ज़ुल्फ़िकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, मोमिना रियासत और वहीदा अख़्तर।

यह भी पढ़ें: BCCI सचिव ने कर दिया फाइनल फैसला, जानें Rohit Sharma 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो