Asia Cup trophy thief Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और ACC के अध्यक्ष का नाम वैसे तो मोहसिन नकवी है। लेकिन उनका निकनेम अब ट्रॉफी चोर पड़ गया है और इस ट्रॉफी चोर से सबसे ज्यादा अगर कोई डरता है तो वो है इंडिया।
चूंकि वो पहले भी एक बार इंडिया की ट्रॉफी लेकर भाग चुके हैं और अब एक बार फिर ट्रॉफी छू मंतर कर सकते हैं। ऐसे में इंडिया को पहले ही सावधान रहना होगा और ट्रॉफी बचाने की तैयारी करके रखनी होगी।
एक बार फिर ट्रॉफी लेकर छूमंतर हो सकते हैं मोहसिन नकवी
बता दें कि मोहसिन नकवी श्रीलंका के शम्मी सिल्वा की जगह लेते हुए अप्रैल 2025 में एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष बने और उनका कार्यकाल दो साल का है। ऐसे में वो हमें विमेंस टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में नजर आ सकते हैं और अगर वहां पर इंडिया ने ट्रॉफी जीतने के बाद उनसे ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया तो वो ट्रॉफी लेकर छूमंतर हो सकते हैं।
दरअसल, मोहसिन नकवी को चोर इसलिए कहा जाता है। चूंकि साल 2025 में जब इंडियन पुरुष टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी जीती और उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया तो वो ट्रॉफी लेकर भाग गए और आज तक ट्रॉफी इंडिया को नहीं सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने कई बार ट्रॉफी की मांग की लेकिन उन्होंने ट्रॉफी देने से साफ़ इनकार कर दिया है।
Look at the face of trophy chor Mohsin Naqvi after the Indian team refused to take any award or trophy from him.🤡😂 #INDvPAK pic.twitter.com/qlhPKONNme
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 28, 2025
यह भी पढ़ें: 32 वर्षीय ऑल राउंडर ने कहा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, साथी खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
इस वजह से नहीं ली थी ट्रॉफी
मालूम हो कि भारत ने पहलगाम हमले की वजह से पाकिस्तान के साथ हुए मैच में न तो खिलाड़ियों से साथ मिलाया था और न ही फाइनल जीतने के बाद पाकिस्तानी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार किया था। भारत के पाक से हाथ न मिलाने और ट्रॉफी न लेने को लेकर काफी बवाल मचा था।
अब एक बार फिर बवाल मच सकता है। चूंकि मोहसिन नकवी के फाइनल में पहुंचने के आसार काफी अधिक हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वो मुख्य अतिथि के तौर पर फाइनल मुकाबले के लिए मौजूद रहेंगे और इंडिया का फाइनल में पहुंचना और जीतना भी काफी हद तक संभव लग रहा है।
फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया
बताते चलें कि इंडियन विमेंस टीम को महिला टी20 एशिया कप 2026 में 10 सितंबर को अपना सेमीफाइनल मैच खेलना है। भारत का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में होगा और इस दौरान उसकी टक्कर बांग्लादेश से हो सकती है। ऐसे में बांग्लादेश को हराकर इंडियन टीम बड़े ही आसानी से फाइनल में जगह बना सकती है और वहां पर एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए आठवीं बार महिला एशिया कप की चैंपियन बन सकती है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में मौका न मिलने पर भावुक हुए भुवनेश्वर कुमार, भारत की जर्सी फिर से पहनने की जताई इच्छा