Temba Bavuma: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सेंचुरी बनाकर इतिहास रच दिया। स्कॉट बोलैंड के प्रोटियाज के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ने के बाद बावुमा ने साउथ अफ्रीका को 40/4 पर मुश्किल से निकाला।
उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ 52 और मार्को जानसेन के साथ 132 रन की अहम साझेदारी करके साउथ अफ्रीका के लिए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। बावुमा की सेंचुरी, जो टेस्ट क्रिकेट में उनकी पांचवीं सेंचुरी है, ने उन्हें एक ऐसा रिकॉर्ड दिलाया जो पहले भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था।
रोहित का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) मैच में सेंचुरी बनाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। मैच शुरू होने पर उनकी उम्र 36 साल और 154 दिन थी, जिससे उन्होंने रोहित का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने 2023 में नागपुर में एक टेस्ट के दौरान 35 साल और 285 दिन की उम्र में बनाया था। वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक बनाने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज कप्तान हैं।
Follow @CricketDani56 https://t.co/i4rVajkIWh
— Cricket Dani (@CricketDani39) October 20, 2026
शतक बनाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज
टेम्बा बावुमा को कप्तान बनाए जाने के बाद से साउथ अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन काफी धमाकेदार रहा है। उन्होंने टीम को फ्रंड से लीड किया है और इसका फायदा प्रोटियाज टीम को भी मिल रहा है।
वहीं, बावुमा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे साउथ अफ्रीकी कप्तान हैं। उनसे पहले ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस और फाफ डु प्लेसिस की एलीट कंपनी में शामिल हो गए हैं।
WTC में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान
- टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका) - 103*, 36 साल 154 दिन, ग्वालियर, 18 अक्टूबर, 2026
- रोहित शर्मा (इंडिया) - 120, 35 साल 285 दिन, नागपुर, 9 फरवरी, 2023
- अजिंक्य रहाणे (इंडिया) - 112, 32 साल 203 दिन, मेलबर्न, 26 दिसंबर, 2020
- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 155, 32 साल 24 दिन, लॉर्ड्स, 28 जून, 2023
- क्रेग ब्रैथवेट (वेस्ट इंडीज) - 110, 29 साल 364 दिन, पर्थ, 30 नवंबर, 2022
- बाबर आजम (पाकिस्तान) - 196, 27 साल 148 दिन, कराची, 12 मार्च, 2022
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बोझ बने बाबर आजम! थर्ड क्लास गेंदबाज ने किया बोल्ड, वीडियो वायरल