इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट इतिहास के टॉप 10 सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों के बारे में बताया। उन्होंने हाल ही में नासिर हुसैन से स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर बात करते हुए टेस्ट क्रिकेट के 10 बेस्ट तेज गेंदबाजों की लिस्ट तैयार की। इस दौरान उन्होंने अपनी लिस्ट में कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों को रखा। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि ब्रॉड ने किन-किन गेंदबाजों का चयन किया है।

Stuart Broad ने चुने अपने टॉप 10 बेस्ट तेज गेंदबाज

40 वर्षीय स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर बात करते हुए नासिर हुसैन को टेस्ट क्रिकेट के उन 10 गेंदबाजों के बारे में बताया, जिनका उनके जीवन पर असर पड़ा और उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान सभी से कुछ न कुछ सीखा।

ब्रॉड ने इस बीच कई पूर्व और मौजूदा गेंदबाजों का नाम लिया। बोर्ड की लिस्ट में जेम्स एंडरसन, ग्लेन मैक्ग्रा, जसप्रीत बुमराह, शॉन पोलक, कर्टली एम्ब्रोस, डेल स्टेन, वसीम अकरम, पैट कमिंस, रिचर्ड हैडली और मिशेल जॉनसन का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी फाइनल की पहली पारी में बनाए कुल इतने रन

कुछ ऐसे हैं इन गेंदबाजों के आंकड़े

बताते चलें कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने जिन गेंदबाजों का चयन किया उसमें शामिल जेम्स एंडरसन के नाम टेस्ट में 704 विकेट, ग्लेन मैक्ग्रा के नाम 563 विकेट, जसप्रीत बुमराह के नाम 234 विकेट, शॉन पोलक के नाम 421 विकेट, कर्टली एम्ब्रोस के नाम 405 विकेट दर्ज है। वहीं डेल स्टेन ने 439, वसीम अकरम ने 414, पैट कमिंस ने 322, रिचर्ड हैडली ने 431 और मिशेल जॉनसन ने 313 विकेट चटका रखें हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड के टॉप 10 बेस्ट टेस्ट तेज गेंदबाजों की लिस्ट (स्काई स्पोर्ट्स)

1. जेम्स एंडरसन
2. ग्लेन मैक्ग्रा
3. जसप्रीत बुमराह
4. शॉन पोलक
5. कर्टली एम्ब्रोस
6. डेल स्टेन
7. वसीम अकरम
8. पैट कमिंस
9. रिचर्ड हैडली
10. मिशेल जॉनसन।

यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप हीरो संजू सैमसन ने शुरू की तैयारी, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बनाएंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड