Team India's test match schedule: 2025-27 WTC फाइनल मैच 9 जून से 13 जून (2027) तक लंदन के द ओवल (The Oval) में खेला जाएगा और इस दौरान टीम इंडिया हमें खेलते नजर आएगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इससे पहले इंडियन किन-किन टीमों के साथ खेलेगी इसका ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में आइए भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी टेस्ट मैचों के सीरीज का शेड्यूल देख लेते हैं।
टीम इंडिया के टेस्ट मैचों का शेड्यूल हुआ घोषित
बता दें कि टीम इंडिया हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ उसके घर पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलकर लौट रही है। इंडिया-श्रीलंका सीरीज 15 अगस्त से शुरू होकर 27 अगस्त तक चली थी और अब इंडियन टीम को अपनी अगली टेस्ट सीरीज किस टीम के साथ खेलनी है। इसका ऐलान कर दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंडियन टीम को न्यूजीलैंड के साथ 2 और ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
यह भी पढ़ें: फुटबॉल वर्ल्ड कप में मिली थी हार, अब 2026 Women's Hockey World Cup final में अर्जेंटीना ने जीत लिया खिताब
19 नवंबर से शुरू होंगे मुकाबले
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 19 नवंबर से टीम इंडिया 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलते नजर आएगी। यह सीरीज न्यूजीलैंड में होगी और इसका दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से होगा।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी। यह सीरीज इंडिया में होगी और इसका लास्ट मैच 27 फरवरी से होगा। ज्ञात हो कि भारत के लिए ये दोनों टेस्ट सीरीज काफी अहम है। चूंकि इंडिया को आखिरी बार दोनों टीमों से हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं अगर इंडियन टीम चाहती है कि वो फाइनल में जगह बनाए तो उसे अपने शेष 7 टेस्ट मैचों में से कम से कम 6 में जीत दर्ज करनी होगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 19 - 23 नवंबर, 2026, वेलिंगटन (सुबह 03:30 बजे)
दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर - 1 दिसंबर, 2026, क्राइस्टचर्च (सुबह 03:30 बजे)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 21 - 25 जनवरी, 2027, नागपुर, (सुबह 09:30 बजे)
दूसरा टेस्ट: 29 जनवरी - 2 फरवरी, 2027, चेन्नई (सुबह 09:30 बजे)
तीसरा टेस्ट: 11 - 15 फरवरी, 2027, गुवाहाटी, (सुबह 09:00 बजे)
चौथा टेस्ट: 19 - 23 फरवरी, 2027, रांची, (सुबह 09:30 बजे)
पांचवां टेस्ट: 27 फरवरी - 3 मार्च, 2027, अहमदाबाद (सुबह 09:30 बजे)
यह भी पढ़ें: 6,4,6,4,6,6,6,6.....ऋषभ पंत का चला बल्ला, बना डाले 308 रन, जड़े 42 चौके और 9 छक्के