Rishabh Pant 308 Run In Test: इस समय भारत में दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं और उसमें कई प्लेयर्स बेहतरीन प्रदर्शन भी करते नजर आ रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में कमाल करने के बाद खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में अपनी एक अलग छाप छोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।

हालांकि उनमें से कौन यह करने में सफल होगा कौन नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। मगर अभी हम आपको ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की एक ऐसी पारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़ आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो आइए बिना समय लिए पंत के इस पारी की विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।

रणजी ट्रॉफी में Rishabh Pant ने जड़ा है 308 रन

बता दें कि हम ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के जिस दमदार पारी की बात कर रहे हैं वो अभी की नहीं बल्कि साल 2016 रणजी ट्रॉफी की है। इंडियन टीम में टेस्ट डेब्यू करने से पहले 2016 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 308 रन बनाए थे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अपना पहला तिहरा शतक जड़ा था। उस दौरान उन्होंने मैच की दूसरी पारी में अपने बल्ले का दम दिखाते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों को बेदम किया था। 

यह भी पढ़ें: टीम को लगा बड़ा झटका, GT का स्टार खिलाड़ी चोट के चलते 2 महीने के लिए बाहर

पंत ने जड़े थे 42 चौके और 9 छक्के 

मालूम हो कि 13 अक्टूबर 2016 से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के बीच रणजी मुकाबले की शुरुआत हुई और इस दौरान पहली पारी में महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर ही 635 रन बना दिए और पारी घोषित की। इस टीम की ओर से स्वप्निल गुगाले ने 351 और अंकित बावने ने 258 रन की पारी खेली। दोनों खिलाड़ी नॉट आउट लौटे और अपने बल्ले का दम दिखाया। 

इसके बाद ऋषभ पंत ने भी पाटा पिच का फायदा उठाया और नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 326 गेंदों में 308 रन बना दिए। उनके बल्ले से 42 चौके और 9 छक्के आए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 94.47 का रहा और उनकी दमदार पारी के चलते दिल्ली ने ऑल आउट होकर 590 रन बनाए। पंत के अलावा उस मैच में दिल्ली की ओर से ध्रुव शोरे ने 71 रन की पारी खेली और दूसरे टॉप रन स्कोरर बने। 

45 रन की लीड के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई महाराष्ट्र ने बिना विकेट खोए 58 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया। लेकिन पंत, स्वप्निल और अंकित तीनों ने अपनी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक भर दिए। 

फर्स्ट क्लास में कुछ ऐसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन 

28 वर्षीय ऋषभ पंत ने 80 फर्स्ट क्लास मैचों की 134 पारियों में 5859 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 308 के बेस्ट स्कोर के साथ 13 शतक और 32 अर्धशतक आए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 46.50 और स्ट्राइक रेट 80.94 का रहा है। सिर्फ टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो वो 3725 रन बना चुके हैं। अब देखना होगा कि आने वाले टाइम में कुल कितने रन बनाएंगे और क्या एक बार फिर उनके बल्ले से हमे दोहरा या तिहरा शतक देखने मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान नहीं इस टीम के खिलाफ खेलते दिखाई देंगे रोहित-विराट, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान