2026 Women's Hockey World Cup final: 2026 फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में लियोनेल मेस्सी की टीम अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब अर्जेंटीना की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए 2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप का फाइनल अपने नाम कर लिया है। ऐसे में आइए इस मैच और अर्जेंटीना महिला टीम द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
अर्जेंटीना महिला टीम ने जीता 2026 Women's Hockey World Cup
बता दें कि अर्जेंटीना की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए 2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मारिया ग्रानाटो (María Granatto) की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 9 बार की महिला हॉकी वर्ल्ड कप चैंपियन टीम नीदरलैंड को हराकर खिताब जीता है।
अर्जेंटीना ने नीदरलैंड का लगातार चौथी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया। इस मैच का नतीजा पेनल्टी शूट आउट में आया और अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को 3-1 से हराकर अपनी तीसरी ट्रॉफी उठाई।
यह भी पढ़ें: 6,4,6,4,6,6,6,6.....ऋषभ पंत का चला बल्ला, बना डाले 308 रन, जड़े 42 चौके और 9 छक्के
अर्जेंटीना ने जीती तीसरी ट्रॉफी
नीदरलैंड को हराकर अर्जेंटीना ने अपनी तीसरी महिला हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई। अर्जेंटीना ने पहली ट्रॉफी 2002 और दूसरी 2010 में जीती थी। इस टीम ने ट्रॉफी उठाने के साथ ही महिला हॉकी वर्ल्ड की सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की लिस्ट में खुद को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। हालांकि पहले पर आने में इसे सालों लग जाएंगे।
इन टीमों का रहा है ऐसा रिकॉर्ड
मालूम हो कि महिला हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1974 में हुई थी और तब से अब तक इसके कुल 16 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस दौरान नीदरलैंड महिला टीम ने सबसे ज्यादा 9 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। इस टीम ने 1974, 1978, 1983, 1986, 1990, 2006, 2014, 2018, 2022 महिला हॉकी वर्ल्ड कप जीत रखा है।
अर्जेंटीना ने 2002, 2010 और अब 2026 में ट्रॉफी जीती है। इन 2 टॉप टीमों के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी भी 2-2 ट्रॉफी जीत चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 1994 और 1998 वहीं जर्मनी ने 1976 और 1981 में ट्रॉफी जीती थी।
| देश | खिताबों की संख्या | जीतने वाला साल |
| नीदरलैंड्स | 9 | 1974, 1978, 1983, 1986, 1990, 2006, 2014, 2018, 2022 |
| अर्जेंटीना | 3 | 2002, 2010, 2026 |
| ऑस्ट्रेलिया | 2 | 1994, 1998 |
| जर्मनी | 2 | 1976, 1981 (वेस्ट जर्मनी के रूप में जीता) |
यह भी पढ़ें: टीम को लगा बड़ा झटका, GT का स्टार खिलाड़ी चोट के चलते 2 महीने के लिए बाहर