Suryakumar Yadav Team India: भारत को 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद से ही सूर्यकुमार यादव को इंडियन टी20 टीम में मौका नहीं दिया गया है। भारत को उन्होंने अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया और वो उम्मीद कर रहे थे कि आगे भी लगातार टीम का हिस्सा रहेंगे। लेकिन बोर्ड ने उन्हें कप्तान पद से हटा दिया और श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप दी गई।

सूर्या को न सिर्फ कप्तान पद से हटाया गया बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया। इसको लेकर उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा। हालांकि अब उन्होंने कमबैक की बात कह अपने फैंस को नई उम्मीद दे दी है।

अचानक सूर्या को कर दिया गया था ड्राप

दरअसल, सूर्यकुमार यादव के बल्ले से लास्ट कुछ समय से रन नहीं आ रहे थे। लेकिन टीम लगातार जीत रही थी और उम्मीद जताई जा रही थी कि मैनेजमेंट उनपर टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी भरोसा दिखाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उन्हें अचानक ड्रॉप करके श्रेयस अय्यर को नया कप्तान व तिलक वर्मा को उपकप्तान बना दिया गया।

अय्यर के कप्तान बनने के बाद टीम लगातार दो सीरीज हारी, जोकि कई सालों बाद पहली बार हुआ। हालांकि लास्ट सीरीज में उन्हें जीत मिली और उम्मीद है कि आगे भी वो कप्तानी में अच्छा करेंगे।

यह भी पढ़ें: अब सीधे इस तारीख को मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, टी20 क्रिकेट का फिर दिखेगा क्रेज

सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात

भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर बात करते हुए कहा, "मैं पूरी मेहनत कर रहा हूं और जो कुछ भी कर सकता हूं, कर रहा हूं। अगर सब ठीक रहा, तो सब ठीक हो जाएगा।"

सूर्या ने अपनी बात से यह साफ कर दिया है कि वो वापसी को लेकर लगातार मेहनत कर रहे हैं। और अगर सब सही रहा तो इंडियन टीम में फिर से कदम रख सकते हैं।

कुछ ऐसे हैं सूर्यकुमार यादव के आंकड़े

साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 113 मैचों की 107 पारियों में 3272 रन बनाए हैं। उन्होंने इस बीच 117 के बेस्ट स्कोर के साथ 4 शतक और 25 अर्धशतक जड़ा। सूर्या ने इस बीच 36.35 के औसत और 162.94 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। उनके बल्ले से 297 चौके और 179 छक्के आए हैं। सूर्या के नाम ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 9729 रन दर्ज है, जोकि उन्होंने 373 मैचों की 347 पारी में बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: सन टैन ने देवदत्त पडिक्कल के पीठ पर बनाया जर्सी का टैटू, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर