Devdutt Padikkal: श्रीलंका में भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की समाप्ति हो गई है और इंडियन टीम ने इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट को 165 रन से जीता था और दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इस दौरान भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने कमाल का प्रदर्शन किया।
इसका इनाम उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के रूप में मिला। हालांकि सिर्फ उन्हें यही अवार्ड नहीं मिला। इसके साथ ही साथ उन्हें सन टैन के जरिए एक मस्त सा जर्सी का टैटू भी मिला।
सन टैन के जरिए Devdutt Padikkal को मिला जर्सी का टैटू
दरअसल, श्रीलंकाई सरजमीं पर देवदत्त पडिक्कल ने कमाल का प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता। इसके साथ ही साथ उन्हें सन टैन के जरिए जर्सी का टैटू भी मिला। श्रीलंका की हीट ने उनके पीठ पर उनके जर्सी का टैटू बना दिया है, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने जो तस्वीर साझा की है उसमें साफ़ देखा जा सकता है कि उनका नाम देव और जर्सी नंबर 37 उनके पीठ पर छप गया है।
यह भी पढ़ें: इन 7 गेंदबाजों ने चटकाए हैं वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में चीफ सिलेक्टर भी मौजूद
सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे पडिक्कल
26 साल के देवदत्त पडिक्कल को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साईं सुदर्शन के जगह नंबर 3 पर खेलने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके पर जमकर चौके लगाए। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 167 और दूसरी में 44 रन बनाए। वहीं दूसरे टेस्ट में 117 रन बनाए। अपने दमदार बल्लेबाजी के बलबूते उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी बना लिए और इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी जीता। भारत से बाहर किसी टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतना काफी बड़ी उपलब्धि है।
कुछ ऐसा है देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट करियर
देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 4 मैचों की 6 पारियों में 418 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 167 रन का रहा है। उन्होंने 69.66 के औसत और 60.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक आया है। पडिक्कल ने टेस्ट में 45 चौके और 2 छक्के जड़े हैं।
ओवरऑल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम अब 58 मैचों की 96 पारियों में कुल 4128 रन दर्ज हो गए हैं। उन्होंने 232 के बेस्ट स्कोर के साथ 11 शतक और 21 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 45.36 और स्ट्राइक रेट 60.23 का रहा है।
यह भी पढ़ें: Cricket से हमेशा के लिए दूर हुआ Virat Kohli का ये पुराना दुश्मन, 21 साल चले करियर पर लगाया फुल स्टॉप!